आंकड़े : जो रूट का 2015 के बाद पहला ऐशेज़ शतक, पहले दिन बने 400 से ऊपर रन
बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन बने रिकॉर्ड्स का लेखा-जोखा
संपत बंडारूपल्ली
17-Jun-2023
जो रूट ने पैट कमिंस पर रिवर्स स्कूप जड़ा • ECB/Getty Images
393/8 घोषित: यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऐशेज़ में पहले दिन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले 2005 के बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन मेज़बान टीम ने 407 रन बनाए थे।
407 शुक्रवार के खेल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर कुल 407 रन बनाए। यह भी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी ऐशेज़ टेस्ट के पहले दिन का दूसरा संयुक्त टोटल है। इससे पहले 2001 के बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन 427 रन बने थे, वहीं 2005 में इंग्लैंड ने एक दिन में 407 रन बनाया था।
78 इंग्लैंड ने पहली पारी में 78 ओवर खेले। पहले दिन घोषित हुई पारी में यह चौथी सबसे छोटी पारी है। यह ऐशेज़ में घोषित सबसे छोटी पारी भी है।
5 पिछले एक साल में इंग्लैंड ने पांच बार 350+ का स्कोर पांच के ऊपर के रनरेट से बनाया है। इंग्लैंड ने ऐसा कारनामा अपने टेस्ट इतिहास में इससे पहले सिर्फ़ 13 बार ही किया था। इंग्लैंड के अलावा सिर्फ़ बांग्लादेश ही ऐसी टीम है जो पिछले एक साल में 350+ के स्कोर को एक बार पांच के ऊपर के रनरेट से पा पाई है। ऐसा उन्होंने शुक्रवार को ही मीरपुर में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ किया।
4 जो रूट के नाम ऐशेज़ में चार शतक है। इससे पहले उन्होंने आख़िरी ऐशेज़ शतक अगस्त 2015 के नॉटिंघम टेस्ट में लगाया था। इस दौरान रूट ने 31 ऐशेज़ पारियों में 12 अर्धशतक लगाए, लेकिन उसे शतक में तब्दील नहीं कर पाए।
ESPNcricinfo Ltd
307.69 पिछले 12 महीने में रूट ने तेज़ गेंदबाज़ों पर रिवर्स स्वीप और स्कूप के जरिए 307.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए है। उन्होंने 13 गेंदों में ये दो शॉट खेला है और चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 रन बनाए हैं, जबकि एक बार वह इस शॉट के चलते आउट भी हुए हैं।
2001 इस मैच की पहली ही गेंद पर ज़ैक क्रॉली ने पैट कमिंस पर चौका जड़कर ऐशेज़ की शुरुआत की। इससे पहले 2001 के ऐशेज़ में हुआ था, जब माइकल स्लेटर ने डैरेन गॉफ़ की पहली गेंद पर चौका जड़कर किसी ऐशेज़ टेस्ट की शुरुआत की थी। स्लेटर ने 1994-95 के गाबा टेस्ट में भी पहली गेंद पर चौका जड़कर ऐशेज़ सीरीज़ की शुरुआत की थी।
Sampath Bandarupalli is a statistician at ESPNcricinfo