आंकड़े - विराट कोहली का हुआ नाम तो साउथ अफ़्रीका के नाम हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत लगातार दो वनडे में सबसे कम रन खर्च करने वाली टीम भी बन गई है
संपत बंडारुपल्ली
06-Nov-2023
49 - विराट कोहली ने वनडे अंतर्राष्ट्रीय में 49 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
119 - कोहली ने वनडे अंतर्राष्ट्रीय में 119 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। सचिन ने अपने वनडे करियर में 145 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था। जबकि कुमार संगकारा ने 118 बार 50 के आंकड़े को पार किया था।
83 - साउथ अफ़्रीका का टोटल विश्व कप इतिहास में भारत के ख़िलाफ़ दूसरा सबसे न्यूनतम टोटल है। गुरुवार को श्रीलंका का 55 का स्कोर विश्व कप में भारत के ख़िलाफ़ न्यूनतम टोटल है।
यह विश्व कप में साउथ अफ़्रीका का न्यूनतम टोटल भी है और वनडे में संयुक्त रूप से न्यूनतम टोटल है।
4 - 2023 में भारत ने चार बार अपने प्रतिद्वंदी को 100 के कम के स्कोर पर ऑल आउट किया है जो कि एक साल में किसी टीम द्वारा यह कारनामा किए जाने के मामले में सर्वाधिक है।
138 - भारत ने श्रीलंका और साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ कुल 138 रन ही खर्च किए जो कि लगातार दो वनडे मैचों में किया गया सबसे कम रन खर्च है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के नाम था, 1992-93 में उन्होंने लगातार दो वनडे में 152 रन खर्च किए थे।
243 - भारत के ख़िलाफ़ मिली 243 रनों की हार वनडे में साउथ अफ़्रीका के लिए रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है।
5 - भारत ने इस साल अब तक पांच मैच 200 से ज़्यादा के अंतर से जीते हैं। कोई भी अन्य टीम अब तक एक साल में तीन से ज़्यादा मैच इतने बड़े अंतर से नहीं जीत पाई है।
2 - रवींद्र जाडेजा विश्व कप में भारत के सिर्फ़ दूसरे स्पिनर हैं जिन्होंने एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह कारनामा युवराज सिंह ने 2011 विश्व कप में आयरलैंड के ख़िलाफ़ किया था।
2- कोहली से पहले अब तक सिर्फ़ दो बल्लेबाज़ ही अपने जन्मदिन के अवसर पर विश्व कप मैच में शतक लगा पाए थे। रॉस टेलर ने 2011 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपने 27वें जन्मदिन पर 131 रनों की नाबाद पारी खेली थी जबकि मिचेल मार्श ने पिछले महीने अपने 32वें जन्मदिन के अवसर पर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में 121 रन बनाए थे।
संपत बंडारुपल्ली ESPNcricinfo के सांख्यिकीविद हैं।