कमिंस बनाम रोहित - हालिया समय में इकतरफ़ा मुक़ाबला
कमिंस ने IPL में पिछले तीनों मैचों में रोहित को आउट किया है
ओमकार मनकामे
22-Apr-2025
हाथ मिलाते Rohit Sharma और Pat Cummins • ICC via Getty Images
सनराइज़र्स हैदराबाद भले ही मुंबई इंडियंस से वानखेड़े में पहली भिड़ंत में हार गई हो लेकिन उनके कप्तान पैट कमिंस ने हाल ही में अपने करियर में रोहित शर्मा पर दबदबा बनाया है। सभी प्रारूपों को मिलाकर कमिंस ने अब रोहित को पिछली पांच मुलाक़ातों में पांच बार आउट किया है। यहां एक बार रिकैप देखते हैं।
मैच 33, वानखेड़े, IPL 2025 - c: ट्रैविस हेड b: कमिंस 26 (16)
रोहित ने शुरुआत अच्छी की थी और पहली 13 गेंद में तीन छक्के लगा दिए थे। तीसरा छक्का पिकअप शॉट था जो स्टैंड में दूर जाकर गिरा था। हालांकि दो गेंद बाद उन्होंने फ़ुल टॉस गेंद सीधा कवर के हाथों में खेल दी और कमिंस ने IPL में उनको चौथी बार आउट किया।
चौथा टेस्ट, मेलबर्न, 2024
रोहित शर्मा c: बोलैंड b: कमिंस 3 (5) c: मार्श b: कमिंस 9 (40)रोहित शर्मा दोबारा से शीर्ष क्रम पर पहुंचे थे लेकिन यहां भी उनकी क़िस्मत नहीं बदली। पहली पारी में कमिंस ने केवल तीसरी गेंद पर विरोधी टीम के कप्तान को आउट किया, वह अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलने के लिए गए थे और गेंद ऊपरी किनारा लेकर खड़ी हो गई। उन्होंने दूसरी पारी में अधिक संयम दिखाया लेकिन दबाव बढ़ता गया, जिसके बाद उनके द्वारा लगाए गए एक और आक्रामक शॉट ने उनका विकेट लिया।
तीसरा टेस्ट, ब्रिसबेन, 2024
रोहित शर्मा c: कैरी+ b: कमिंस 10 (44)मध्य क्रम में बल्लेबाज़ी जारी रखते हुए रोहित उस समय क्रीज पर आए जब ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 445 रन के जवाब में भारत 44 रन पर 4 विकेट गंवा चुका था। 16 गेंद बाद, उन्होंने कवर ड्राइव पर कमिंस पर चौका लगाया, लेकिन कुछ ही देर बाद एक गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर चली गई। दोनों दूसरी पारी में आमने-सामने नहीं आए क्योंकि बारिश की वजह से भारत की पारी छोटी हो गई।
दूसरा टेस्ट, एडिलेड, 2024
रोहित शर्मा b: कमिंस 6 (15)पहला टेस्ट चूकने के बाद रोहित ओपनिंग संयोजन को छेड़ना नहीं चाहते थे, वह डे-नाइट टेस्ट में मध्य क्रम में ही उतरे। स्कॉट बोलैंड ने उनको पहली पारी में पगबाधा किया और दूसरी पारी में गुलाबी गेंद उनका ऑफ़ स्टंप ले उड़ी।
IPL में हैट्रिक
IPL 2025 में सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान ने पिछली मीटिंग में वानखेड़े में आउट किया। इससे पहले कमिंस ने इस टूर्नामेंट में पिछली दो बार की मीटिंग में भी आउट किया था। इसमें एक बार वह घर में खेल रहे थे और एक बार बाहर। ऐसे में उन्होंने हैट्रिक पूरी की!
मैच 55, वानखेड़े, IPL 2024
रोहित शर्मा c : क्लासन b: कमिंस 4 (5)इस बार कमिंस को रोहित को पवेलियन भेजने में दो ही गेंद लगी। रोहित ने लेंथ बॉल पर बल्ला जल्दी मोड़ लिया और गेंद कीपर के हाथों में पहुंच गई।
मैच 8, हैदराबाद, IPL 2024
रोहित शर्मा c: अभिषेक b: कमिंस 26 (12)278 रनों का बड़ा लक्ष्य सामने था और रोहित के पास बाउंड्री लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। रोहित ने पहली ही गेंद पर उनको मिडविकेट पर छक्का लगाया लेकिन इसके बाद अगली गेंद पर पुल के प्रयास में फेल हो गए और डीप फ़ाइन लेग पर लपके गए।