काम समाप्त, कमाल तमाम, ख़त्म, टाटा, बाय-बाय, बोल्ड कर दिया जाडेजा ने महमूद को, विकेट की लाइन में गेंद, हवाई स्वीप मारने का प्रयास, बल्ले को छकाते हुए, विकेट से मुलाक़ात करने गई गेंद, चेन्नई का क़िला अभी भी भारतीय टीम के साथ है
भारत vs बांग्लादेश, पहला टेस्ट at चेन्नई, IND vs BDESH, Sep 19 2024 - मैच का परिणाम
अश्विन को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा, मैं जब भी चेन्नई में आकर खेलता हूं तो यहां मुझे काफ़ी अच्छा लगता है। मैंने यहां काफ़ी क्रिकेट देखा और खेला है। मैं अब आप को ख़ुशी देते हुए, अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं। मैंने पहले दिन अच्छी बल्लेबाज़ी की और आज विकेट लिया, यह एक स्पेशल फ़ीलिंग है। मैं पहले एक गेंदबाज़ हूं और उसी तरह सोचता हूं लेकिन जब मैं बल्लेबाज़ी करने आया तो उसी हिसाब से सोचने का प्रयास कर रहा था।
रोहित शर्मा - भविष्य को देखते हुए यह हमारे लिए काफ़ी महत्वपूर्ण जीत है। पंत काफ़ी मुश्किल समय से गुजरे हैं। उन्होंने जिस तरह से उन चीज़ों का सामना किया वह अदभुत है। इस फ़ॉर्मैट को वह सबसे ज़्यादा पसंद है। हमें हमेशा से पता था कि वह कितने क़ाबिल हैं। यह बस उन्हें गेम टाइम देने का मामला था। हम किसी भी कंडीशन में इसी तरह की टीम बनाना चाहते हैं। हम हमेशा चाहते हैं कि हमारे पास तेज़ गेंदबाज़ी या स्पिन में विकल्पों की कमी न हो। यह पिच काफ़ी आसान था। यहां पर तेज़ गेंदबाज़ों के लिए भी मदद थी और स्पिन गेंदबाज़ों के लिए भी काफ़ी कुछ था। यह ऐसी पिच थी, जहां आपको संयम दिखाना पड़ता। अश्विन हमेशा आपके साथ रहते हैं। वह आपको बताते रहते हैं कि क्या करना है और क्या नहीं। वह इस
टीम के लिए जो करते हैं, उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह कभी भी गेम से बाहर ही नहीं होते। ipl में खेलने के बाद वह tnpl में खेले और वहां उन्होंने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी भी की, जिसका प्रभाव साफ़ दिख रहा है।
नज़मुल हसन शान्तो, बांग्लादेश के कप्तान - हसन और तस्कीन ने काफ़ी अच्छी गेंदबाज़ी की थी। हालांकि उसके बाद उन्होंने काफ़ी अच्छी बल्लेबाज़ी की। हमारी टीम ने काफ़ी अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन हमें उसे निरंतरता के साथ जारी रखना होगा। मैं कोशिश कर रहा था कि ज़्यादा से ज़्यादा समय तक बल्लेबाज़ी की जाए। यह हमारे लिए काफ़ी महत्वपूर्ण सीरीज़ है। हमारे गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि अगले मैच में हम कुछ अच्छा करेंगे।
ऋषभ पंत: चेन्नई में खेलना मुझे काफ़ी अच्छा लगता है। इंजरी के बाद मुझे तीनों फ़ॉर्मैट में वापसी करनी थी। उसके बाद यह मेरा पहला टेस्ट मैच था। मैं इस वापसी को हर दिन सेलीब्रेट कर रहा हूं। यह थोड़ा इमोशनल मामला भी था। मैं अपने हर मुक़ाबले में अच्छा स्कोर बनाना चाह रहा था। टेस्ट क्रिकेट में फिर से वापसी करना मेरे लिए काफ़ी अच्छा ऐहसास है। शतक बनाने के बाद मैं थोड़ा इमोशनल हुआ था। हालांकि दिन के अंत में फ़ील्ड पर बने रहना मेरे लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है। मुझे नहीं पता कि लोग मेरे बारे में कहते हैं लेकिन मैं अपनी तरह से किसी भी परिस्थिति को समझता हूं। एक समय पर हमने 30 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे और मैं एक पार्टनरशिप बनाना चाह रहा था और उसके लिए मैदान पर मेरे साथ एक ऐसा खिलाड़ी थी, जिसके साथ मेरा रिश्ता काफ़ी ज़्यादा अच्छा है।
11.20 am इस टेस्ट को कई कारणों से याद किया जाएगा। अश्विन के जादू का चेन्नई में बरकरार रहना,इंजरी के बाद पंत का वापसी और उनका शतक, गिल की एक और शानदार पारी, साथ ही जाडेजा की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी। इसके अलावा भी और कई कारण हैं लेकिन सबसे पहले अश्विन के कुछ विशेष आंकड़ों पर एक नज़र दीजिए -
शतक और पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ी
5 - इयन बॉथम
4 - आर अश्विन
2 - गैरी सोबर्स / मुश्ताक़ मोहम्मद / ज़ैक्स कैलिस / शाकिब अल हसन / रवींद्र जाडेजा
आर अश्विन सबसे ज़्यादा उम्र में पांच विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी गए हैं। इसके अलावा ऐसा पहली बार हुआ है कि अश्विन ने भारत में किसी ऐशियाई टीम के ख़िलाफ़ पांच विकेट लिए हैं। यह अश्विन का 37वां पांच विकेट हॉल है। इस मामले में उन्होंने शेन वॉर्न की बराबरी कर ली है।
हवा में गेंद, मिड ऑफ़ पर आगे की तरफ़ जाकर जंप मारा गया लेकिन सिराज के कुछ इंच पहले गिरी गेंद, बड़े हवाई शॉट का प्रयास किया गया था
फिर से घूमी गेंद लेकिन बैकफ़ुट पर जाकर रोका गया
ऑफ़ ब्रेक गेंद को आराम से रोका गया, फिर से थोड़ी ज़्यादा बाउंस थी
ओ भाई साहब, काफ़ी ज़्यादा घूमी गेंद, बल्लेबाज़ चौक गए, बल्लेबाज़ के बल्ले के क़रीब से गुजरी गेंद, अपील हुई लेकिन नकारा गया
ऑफ़ ब्रेक गेंद को आराम से बोलर की तरफ़ पुश किया गया
सीधी लेंथ गेंद को ड्राइव करने का प्रयास लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़
इस बार तो गेंद को कीपर के पास जाने दिया बल्लेबाज़ ने, बाहर स्पिन हुई थी गेंद
किनारा लगा लेकिन दूसरे स्लिप फ़ील्डर के काफ़ी क़रीब से निकली गेंद, रोकने का प्रयास था
टर्न एंड बाउंस, रोकने का प्रयास लेकिन बल्ले को लगभग चूमते हुए गेंद कीपर के पास गई
पैड पर लगी गेंद, हल्की सी अपील, अंपायर ने नकारा, ऑर्म बॉल विकेट की लाइन में, शायद लेग स्टंप के बाहर जाती गेंद
विकेट की लाइन में फुल गेंद, आराम से डिफेंड किया गया
बाहर स्पिन होती फुल गेंद को बोलर के सिर के ऊपर से उड़ा कर मारा गया, अच्छा कनेक्शन, चार रन मिलेंगे
कैरम गेंद डाली थी अश्विन ने, लेग साइड में खेलने का प्रयास, शॉर्ट लेग फ़ील्डर के कुछ इंच पहले गिरी गेंद
अश्विन को मिली छठी सफलता, ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है बांग्लादेश की टीम, ऑफ़ ब्रेक गेंद को ऑन साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास, गेंद काफ़ी ऊपर गई लेकिन दूर नहीं गई, मिड ऑन पर जाडेजा ने आसान सा कैच पकड़ा
कड़ाकेदार हवाई ड्राइव, खड़े-खड़े फुल गेंद को बोलर और वाइड मिड ऑफ़ के बीच से उड़ा कर मारा गया, आसानी से चौका मिलेगा, गेंद दनदनाते हुए सीमा रेखा के बाहर
बैकफ़ुट पर जाकर लेंथ गेंद को कवर प्वाइंट की दिशा में ड्राइव किया गया
ऑफ़ ब्रेक गेंद को हसन ने आराम से रोका
मिडिल स्टंप पर फुल गेंद, फ़ाइन लेग की तरफ़ स्वीप मारा गया
एक और विकेट, अब तो मामला पूरी तरह से भारतीय टीम की तरफ़ झुका हुआ नज़र आ रहा है, ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद को लांग ऑफ़ की दिशा में मारा गया था, बल्ले के काफ़ी ऊपर लगी गेंद और मिड ऑफ़ पर बुमराह ने आसान सा कैच पकड़ा
2W | ||||
2W | 1W | |||
1W | ||||
1W | ||||
3W | ||||
1W |
एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई | |
टॉस | बांग्लादेश, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024/25 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | भारत आगे 2-मैच की सीरीज़ 1-0 |
मैच नंबर | टेस्ट नं. 2550 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 9.30 start, Lunch 11.30-12.10, Tea 14.10-14.30, Close 16.30 |
मैच के दिन | 19,20,21,22,23 सितंबर 2024 - दिन का मैच (5-दिवसीय मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | भारत 12, बांग्लादेश 0 |
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
टीम | M | W | L | D | अंक | प्रतिशत |
---|---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 12 | 8 | 3 | 1 | 100 | 69.44 |
ऑस्ट्रेलिया | 19 | 13 | 4 | 2 | 154 | 67.54 |
भारत | 19 | 9 | 8 | 2 | 114 | 50.00 |
न्यूज़ीलैंड | 14 | 7 | 7 | 0 | 81 | 48.21 |
इंग्लैंड | 22 | 11 | 10 | 1 | 114 | 43.18 |
श्रीलंका | 13 | 5 | 8 | 0 | 60 | 38.46 |
बांग्लादेश | 12 | 4 | 8 | 0 | 45 | 31.25 |
वेस्टइंडीज़ | 13 | 3 | 8 | 2 | 44 | 28.21 |
पाकिस्तान | 14 | 5 | 9 | 0 | 47 | 27.98 |