शतक आ गया है और भारत जीत गया है, स्टेप आउट किया और ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ पर भेजा और बटोर लिया चौका कोहली ने और अब पाकिस्तान के लिए अंतिम चार की राह लगभग ना के बराबर हो गई है
पाकिस्तान vs भारत, पांचवां मैच, ग्रुप ए at Dubai, चैंपियंस ट्रॉफ़ी, Feb 23 2025 - मैच का परिणाम
विराट कोहली ने वनडे में भारत के लिए सबसे अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, उन्होंने अज़हरूद्दीन के 156 कैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
विराट कोहली वनडे (287 inns) में सबसे तेज़ 14000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 350 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है
चलिए आज के लिए बस इतना ही, अब हमें दीजिए इजाज़त।
रोहित शर्मा - हमने जिस तरह से गेंदबाज़ी वह प्रशंसनीय है। पाकिस्तान को 240 पर रोक देना काफ़ी अच्छा था। लाइट में बल्लेबाज़ी करना आसान रहता है लेकिन पिच स्लो भी होती है। हालांकि हमारे पास एक ऐसी बल्लेबाज़ी है जो लक्ष्य हासिल कर सकती थी। रिज़वान और सउद शकील के बीच साझेदारी हो चुकी थी लेकिन हम मैच को अपने हाथ से बाहर नहीं देने जाना चाहते थे। गेंदबाज़ों ने एक यूनिट के तौर पर गेंदबाज़ी की। हम एकसाथ काफ़ी क्रिकेट खेलते हैं तो और टीम के सदस्य समझते हैं कि हम उनसे क्या उम्मीद करते हैं। उन्हें पता होता है कि कुछ दिन ऐसे भी होंगे जब उन्हें पूरे 10 ओवर करने को नहीं मिलेंगे। पिछले मैच में जाडेजा ने प्रदर्शन किया और आज अक्षर, हार्दिक और कुलदीप ने प्रदर्शन किया। कोहली काफ़ी वर्षों से ऐसे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। और उन्हें ऐसे पारी खेलता देख आश्चर्य चकित होने वाली बात नहीं है। उनके साथ ही अन्य बल्लेबाज़ों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हैमस्ट्रिंग अभी ठीक है।
रिज़वान - भारत ने अच्छी गेंदबाज़ी की और हमें दबाव में डाला जिसके चलते हम 240 के आसपास ही थम गए। कोहली और शुभमन गिल ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की वह काबिल-ए-तारीफ़ है। हमें फ़ील्डिंग में भी सुधार करने की ज़रूरत है।
विराट कोहली : यह पारी बेहद ख़ास है क्योंकि इससे हमारी सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मज़बूत हुई हैं। रोहित के जल्दी आउट होने के बाद साझेदारी की ज़रूरत थी और मैंने स्ट्राइक रोटेट पर अधिक ध्यान केंद्रित किया और ज़्यादा जोख़िम नहीं उठाने का फ़ैसला किया। हमने पिछले गम की ग़लितयों से सीखने का निर्णय किया था। गिल और उनके बाद अय्यर ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की। इस परिस्थिति में हर बल्लेबाज़ द्वारा रन आना सुखद है। 36 वर्ष की उम्र में एक सप्ताह की छुट्टी मिलना अच्छा है।
विराट कोहली को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड मिला है
Santosh gangwar: "मेरी भविष्यवाणी सच हो गई इंडिया जीत गई कोहलीका शतक भी बन गया"
9.47 pm : भारतीय बल्लेबाज़ी में सिर्फ़ कोहली के ही लय में लौटने का इंतज़ार था जो कि काफ़ी समय से था लेकिन कोहली ने अपने चित परिचित अंदाज़ में ही वापसी की है और शतक के साथ भारत को ना सिर्फ़ जीत दिलाई है बल्कि अंतिम चार की दहलीज़ पर ला दिया है। कोहली का पूरा भारतीय दल इस समय अभिवादन कर रहे हैं। वनडे में कोहली के नाम अब 51 शतक हैं।
मिडिल स्टंप की लाइन में बैकऑफ लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन पर खेला
मिडिल स्ंप की लाइन में लेंथ गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर पर खेला
ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को मिडऑफ पर खेला और भाग पड़े, ओवर थ्रो गया लेकिन रन के लिए नहीं दौड़े, स्ट्राइक अपने पास रखेंगे कोहली
फुल टॉसल गेंद लेकिन भुना नहीं पाए कोहली और डीप मिडविकेट पर खेला और दूसरे रन के लिए वापस आए
हवा में है गेंद लेकिन लॉन्ग ऑन सीमारेखा से काफ़ी पहले गिरी, बैकऑफ लेंथ गेंद को हवा में खेला लेकिन गेंद बल्ले पर सही से आई नहीं
ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच गेंद धीमी गति की और अंपायर ने वाइड करार दिया, क्यो कोहली अपना शतक लगा पाएंगे?
शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया डीप मिडविकेट की ओर
ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को जाने दिया और अंपायर ने हाथ खोल लिए
मिडिल और लेग में गुड लेंथ गेंद को फ्लिक का प्रयास लेकिन गेंद निकल गई कीपर के बगल से और रिज़वान गेंद को रोक नहीं पाए, कोहली दूसरे के लिए वापस आना चाहते थे लेकिन अक्षर नहीं दौड़े, कोहली शतक के क़रीब हैं
शॉर्ट गेंद और कोहली ने पुल किया डीप स्क्वायर लेग पर
गुड लेंथ गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर खेला
मिडिल और लेग में लेंथ गेंद को स्क्वायर लेग पर खेला
गुड लेंथ गेंद को शॉर्ट फ़ाइन के बगल से खेला
मिडिल और लेग में लेंथ गेंद को मिडविकेट पर खेला हल्के हाथों से
लेग बिफ़ोर की अपील पर अंपायर ने नकारा है, रिज़वान ने चर्चा करने के बाद रिव्यू लिया है, हालांकि आग़ा सलमान ने रिव्यू के लिए मनाया है, कोहली ने बैट लगने का इशारा भी किया था, और टीवी अंपायर ने देखा कि बैट लगा था गेंद पर, गुड लेंथ गेंद को स्वीप करने गए थे कोहली
मिडिल और लेग में बैकऑफ लेंथ गेंद को स्क्वायर लेग पर धकेला
मिडिल और लेग में गुड लेंथ गेंद को लेग साइड में खेला हल्के हाथों से
पुल किया लेकिन लपके गए कीपर के हाथों, मिडिल और लेग में बैकऑफ लेंथ गेंद थी लेकिन हार्दिक जल्दी खेल बैठे और गेंद दस्ताने पर लगकर रिज़वान के हाथों में गई
बैकऑफ लेंथ गेंद मिडिल और लेग में और उसे पुल किया डीप स्क्वायर लेग पर
2W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | पाकिस्तान, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024/25 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच नंबर | वनडे नं. 4847 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 13.00 शुरू, पहला सत्र 13.00-16.30, इंटरवल 16.30-17.10, दूसरा सत्र 17.10-20.40 |
मैच के दिन | 23 फ़रवरी 2025 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | भारत 2, पाकिस्तान 0 |
ओवर 43 • भारत 244/4
भारत की 6 विकेट से जीत, 45 गेंद बाकीICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.715 |
न्यूज़ीलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.267 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 2 | 1 | -0.443 |
पाकिस्तान | 3 | 0 | 2 | 1 | -1.087 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 2 | 0 | 5 | 2.395 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 0 | 4 | 0.475 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 1 | 1 | 3 | -0.990 |
इंग्लैंड | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.159 |