मैच (8)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
BAN vs ZIM (1)
Women's One-Day Cup (4)
परिणाम
तीसरा क्वार्टर फ़ाइनल, कोलकाता, February 08 - 11, 2025, रणजी ट्रॉफ़ी
315 & 339
(T:354) 301 & 201

मुंबई की 152 रन से जीत

रिपोर्ट

मुंबई की जीत में शार्दुल, रहाणे और डायस चमके

सूर्यकुमार यादव ने भी 70 रनों की पारी खेली

Ajinkya Rahane presents the full face of the bat, Mumbai vs Jammu and Kashmir, Sharad Pawar Cricket Academy, day 2, Ranji Trophy, January 24, 2025

Ajinkya Rahane ने suryakumar yadav के साथ दूसरी पारी में 129 रनों की साझेदारी की  •  PTI

मुंबई 315 ( कोटियान 97, मुलानी 91) और 339 (रहाणे 108, सूर्यकुमार 70, ठकराल 4-70) ने हरियाणा 301 (अंकित 136, शार्दुल 6-58) और 201 (दलाल 64, सुमित 62, डायस 5-39) ने को 153 रनों से हराया
रॉयस्टन डायस के पहले प्रथम श्रेणी पंजे की बदौलत मुंबई ईडन गार्डन्स में हरियाणा को 153 रनों से शिकस्त दे दी। सेमीफ़ाइनल में मुंबई का सामना विदर्भ से होगा।
डायस ने अपने अंतिम विकेट के रूप में जयंत यादव का शिकार किया, जयंत का कैच सूर्यकुमार यादव ने मिडऑन पर लपका। वहीं शार्दुल ठाकुर ने मैच में कुल नौ विकेट चटकाए। मुंबई ने इस मैच का पासा पहले दिन 94 पर छह विकेट गंवाने के बाद पलटा।
तनुष कोटियान और शम्स मुलानी के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 165 रनों की साझेदारी की बदौलत मुंबई ने कुल 301 रन बनाए। हालांकि हरियाणा ने भी जवाब में तीन विकेट के नुक़सान पर 208 रन बना लिए थे लेकिन यहां से हरियाणा की पारी लड़खड़ा गई और वह पहली पारी में मुंबई से 15 रनों से पिछड़ गई। पहली पारी में हरियाणा की ओर से उनके कप्तान अंकित सिंह ने 136 रनों की पारी खेली।
इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे की 108 रनों की पारी की बदौलत मुंबई मैच में आगे हो गया। रहाणे ने सूर्यकुमार के साथ 129 रनों की साझेदारी की थी और भारतीय T2OI कप्तान सूर्यकुमार ने भी 70 रनों की अहम पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे के 48 रनों की बदौलत मुंबई ने हरियाणा पर अपनी बढ़त को और मज़बूत कर लिया। तेज़ गेंदबाज़ अजित चहल के चोटिल होने के चलते दूसरी पारी में हरियाणा के पास एक गेंदबाज़ कम था।
मुंबई 400 से अधिक की बढ़त हासिल करने की ओर बढ़ रही थी लेकिन चौथे दिन की सुबह उन्होंने 25 रनों के भीतर अपने छह विकेट गंवा दिए जिसके चलते हरियाणा को जीत के लिए 364 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि हरियाणा की टीम कभी भी मुक़ाबले में नहीं रह पाई क्योंकि उन्होंने 60 के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज़ लक्षय दलाल ने सबसे ज़्यादा 64 रन जबकि सुमित कुमार ने 62 रनों की पारी खेली और दोनों ने छठे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी भी की लेकिन यह साझेदारी मुंबई को जीत हासिल करने से रोकने में असफल साबित हुई।

Language
Hindi
मैच कवरेज
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
हरियाणा पारी
<1 / 3>

रणजी ट्रॉफ़ी

Elite, Group A
टीमMWLDअंकभागफल
जम्मू कश्मीर7502351.577
मुंबई7421291.745
बड़ौदा7421271.173
सर्विसेज़7331230.864
महाराष्ट्र7232171.063
ओडिशा7231170.715
त्रिपुरा7114141.233
मेघालय707000.343
Elite, Group B
टीमMWLDअंकभागफल
विदर्भ7601401.490
गुजरात7403321.147
हिमाचल7340211.015
हैदराबाद7232161.223
राजस्थान7124161.000
आंध्रा7133130.946
उत्तराखंड7133110.617
पुडुचेरी703460.783
Elite, Group C
टीमMWLDअंकभागफल
हरियाणा7304291.212
केरल7304281.813
बंगाल7213211.175
कर्नाटक7205201.195
एमपी7115141.158
यूपी7115140.989
पंजाब7142110.827
बिहार706010.338
Elite, Group D
टीमMWLDअंकभागफल
सौराष्ट्र7322251.248
तमिलनाडु7313251.670
चंडीगढ़7430250.983
दिल्ली7223210.872
झारखंड7214200.922
रेलवेज़7223170.850
छत्तीसगढ़7025111.110
असम703460.624