मैच (8)
IPL (2)
County DIV1 (3)
County DIV2 (2)
PSL (1)
ख़बरें

शुभमन गिल और दीप्ति शर्मा साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

रवि शास्त्री को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Deepti Sharma ended the 148-run stand for the second wicket, India vs Australia, 1st Women's ODI, Mumbai, December 28, 2023

दीप्ति शर्मा को 2019-20 और 2022-23 के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवार्ड मिला  •  Getty Images

शुभमन गिल और दीप्ति शर्मा को BCCI ने 2022-23 के लिए साल का क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला क्रिकेटर घोषित किया है। दीप्ति को 2019-20 के लिए भी यह अवार्ड मिला, जबकि गिल के लिए यह पहला अवार्ड था। साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के अवार्ड को पूर्व क्रिकेटर पॉली उमरीगर के नाम से जाना जाता है।
2018-19 के बाद यह पहली बार हो रहा था, जब BCCI ने अपने अवार्ड घोषित किए और पिछले चार सालों के लिए अवार्ड घोषित किए। मोहम्मद शमी और दीप्ति को 2019-20, आर अश्विन और स्मृति मांधना को 2020-21 व बुमराह और मांधना को 2021-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवार्ड मिला।
गिल के लिए 2022-23 का सीज़न बहुत अच्छा गया था और उन्होंने 1 अक्तूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 के बीच वनडे क्रिकेट में 64.45 की औसत और पांच शतकों की मदद से 1418 रन बनाए, जिसमें न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ एक दोहरा शतक भी शामिल है। गिल ने इस दौरान सात टेस्ट मैचों में 35.18 की औसत से 387 और 11 टी20आई में 146.85 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए।
वहीं दीप्ति ने 2022-23 सीज़न के दौरान टी20आई में 15 की औसत से 38 विकेट और 29 की औसत से 313 रन बनाए। इस दौरान भारत ने एशिया कप का ख़िताब और एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल जीता। इस दौरान दीप्ति ने सिर्फ़ तीन वनडे और कोई टेस्ट मैच नहीं खेला।
भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री को बीसीसीआई ने लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया।