मैक्सवेल ने विश्व कप में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों ने भी कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो वह बहुत जल्द भूल जाना चाहेंगे
संपत बंडारूपल्ली
25-Oct-2023
40 ग्लेन मैक्सवेल ने अपना शतक पूरा करने के लिए 40 गेंद लिए। पुरूष विश्व कप इतिहास में यह अब तक का सबसे तेज़ शतक है। उन्होंने ऐडन मारक्रम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने तीन सप्ताह पहले ही श्रीलंका के ख़िलाफ़ 49 गेंदों में शतक लगाया था। वह शतक भी दिल्ली में ही बनाया गया था।
ESPNcricinfo Ltd
39.1 overs - मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के चौथे विकेट के पतन के बाद 40वें (39.1) ओवर में बल्लेबाज़ी करने आए। जहां तक डेटा उपलब्ध है इतनी देर से मैदान पर बल्लेबाज़ी करने के लिए आने के बाद शतक लगाने के मामले में मैक्सवेल टॉप पर हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने 39वें (38.4) ओवर में मैदान में बल्लेबाज़ी करने के लिए एंट्री ली थी और शतक बनाया था। उस मैच में उन्होंने 149 रनों की पारी खेली थी।
1 मैक्सवेल के द्वारा 40 गेंदों में लगाया गया शतक किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के द्वारा वनडे में सबसे तेज़ शतक है। इससे पहले मैग लानिंग ने 45 गेंदों में शतक जड़ा था। यह शतक उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ लगाया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पुरुष टीम में दूसरा सबसे तेज़ वनडे शतक भी मैक्सवेल के ही नाम है। 2015 विश्व कप में श्रीलंका के ख़िलाफ़ उन्होंने 51 गेंदों में शतक लगाया था।.
3 इससे पहले सिर्फ़ तीन बल्लेबाज़ों ने वनडे में शतक बनाने के लिए मैक्सवेल से कम गेंदों का सामना किया है। एबी डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 31 गेंदों में शतक लगाया था, जो इस प्रारूप में किसी भी खिलाड़ी के द्वारा बनाया गया सबसे तेज़ शतक है। इसके बाद कोरी एंडरसन (वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 36 गेंद में) और शाहिद अफ़रीदी (श्रीलंका के ख़िलाफ़ 37 गेंद में) का नंबर आता है।
ESPNcricinfo Ltd
6 विश्व कप में डेविड वॉर्नरने आज अपना छठा शतक लगाया। विश्व कप में अब वह ऑस्ट्रेलिया के लिएसबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं अगर विश्व कप में सबसे अधिक शतकों की बात की जाए तो वॉर्नर सचिन तेंदुलकर के साथ रोहित शर्मा के बाददूसरे स्थान पर हैं।
399 for 8 नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया ने कुल 399 रन बनाए। विश्व कप में यह ऑस्ट्रेलिया के द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वोच्चस्कोर है। इससे पहले 2015 में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ उन्होंने 417 रन बनाए थे। साथ ही भारत में यह ऑस्ट्रेलिया टीम के द्वारा वनडे में बनाया गया सर्वोच्च स्कोरहै।
115 बास डलीडे ने आज अपने 10 ओवर के स्पेल में कुल 115 रन दिए। यह किसी भी गेंदबाज़ के द्वारा वनडे में दिए गए सबसे ज़्यादा रन है। इससे पहले मीक लेविस ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 2006 में 113 रन दिए थे। साथ ही ऐडम ज़ैम्पा ने भी 2023 में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 113 रन दिए थे।
ESPNcricinfo Ltd
106अंतिम के 10 ओवरों में मैक्सवेल ने कुल 106 रन बनाए। जहां तक गेंद दर गेंद डेटा उपल्ब्ध है। यह किसी भी बल्लेबाज़ के द्वारा वनडे में बनाया गयापांचवां सबसे अधिक रन है। यह एक पारी में 41वें से 50वें ओवर के बीच किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले कैमरन व्हाइट ने भारत के ख़िलाफ़ 2010 में81 रन बनाए थे।
6दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में यह इस विश्व कप का छठा शतक था। वनडे विश्व कप के किसी एक संस्करण के दौरान किसी एक मैदान पर यह संयुक्त रूप से सबसे अधिक शतक है।
संपत बंडारूपल्ली ESPNcricinfo में स्टैटिशियन हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी के सब एडिटर दया सागर ने किया है।