मैच (9)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
IPL (2)
BAN vs ZIM (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (2)
ख़बरें

आंकडे़: शेफ़ाली वर्मा के दोहरे शतक की मदद से भारत ने बनाए दिन में सर्वाधिक 525 रन

ऐसा कारनामा महिला क्रिकेट क्या पुरूष क्रिकेट में भी कभी नहीं हुआ था

Shafali Verma celebrates her maiden Test double-century, India vs South Africa, Only Women's Test, 1st day, Chennai, June 28, 2024

शेफ़ाली वर्मा ने जड़ा अपना पहला टेस्ट दोहरा शतक  •  BCCI

भारत और साउथ अफ़्रीका की महिला टीमों के बीच चेन्नई में खेले जा रहे जा रहे इकलौते टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 524/4 का विशाल स्कोर बना दिया है। शेफ़ाली वर्मा (205) और स्मृति मांधना (149) ने पहले विकेट के लिए 292 रनों की साझेदारी की थी। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने भी 55 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर (42*) और ऋचा घोष (43*) क्रीज़ पर मौजूद हैं। आइए एक नजर डालते हैं पहले दिन भारत और शेफ़ाली द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर।
525/4 - भारत का स्कोर साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ चेन्नई टेस्ट के पहले दिन रहा। यह टेस्ट क्रिकेट (पुरुष या महिला) इतिहास में एक दिन में बने सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले 2002 में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ श्रीलंका की पुरूष टीम ने 509/9 का स्कोर बनाया था, जो कि एक दिन में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड था।
1 - महिला टेस्ट मैच में पहली बार एक दिन में 500 या उससे अधिक रन बने हैं। 1935 में क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड ने मिलकर 475 रन बनाए थे।
525/4 - यह भारत का टेस्ट में सर्वोच्च और कुल मिलाकर महिला टेस्ट का संयुक्त रूप से तीसरा सर्वोच्च स्कोर हो गया है। इससे पहले भारत का सर्वोच्च स्कोर 467 था।
1 - टेस्ट मैच के एक दिन के खेल में ही 200 या उससे अधिक रन बनाने वाली शफ़ाली वर्मा पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं।
292 - रनों की साझेदारी शफ़ाली और स्मृति मांधना के बीच पहले विकेट के लिए हुई। यह महिला टेस्ट में सर्वोच्च ओपनिंग साझेदारी हो गई है। इससे पहले किरन बलूच और सज़्ज़िदा शाह ने 2004 में 241 रनों की साझेदारी हुई थी।
1 - शफ़ाली और मांधना के 292 रनों की साझेदारी से अधिक रनों की साझेदारी केवल एक ही महिला टेस्ट में हुई है। 1987 में तीसरे विकेट के लिए इंग्लैंड की डेनिस एन्नेट्स और लिंड्से रीलर ने 309 रन जोड़े थे।
194 - गेंदों में शफ़ाली ने अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो महिला टेस्ट का सबसे तेज़ दोहरा शतक है। इससे पहले अनाबेल सदरलैंड ने 248 गेंदों में महिला टेस्ट का सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाया था।
2 - शफ़ाली और मांधना ओपनर्स की दूसरी जोड़ी बनी हैं जिन्होंने एक ही टेस्ट पारी में शतक लगाया है। भारत की पहली पारी केवल 11वां मौक़ा है जब महिला टेस्ट की एक पारी में दो या उससे अधिक बल्लेबाज़ों ने शतक लगाए हैं।
20 साल, 152 दिन - की उम्र में शफ़ाली ने दोहरा शतक लगाया है और महिला टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी सबसे युवा बल्लेबाज़ बनी हैं। मिताली राज ने 19 साल और 254 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।
8 - छक्के शफ़ाली ने अपनी पारी में लगाए और इससे पहले आज़ तक महिला टेस्ट में किसी बल्लेबाज़ ने दो से अधिक छक्के नहीं लगाए थे।

Sampath Bandarupalli is a statistician at ESPNcricinfo