कार्ल हॉपकिंसन बने मुंबई इंडियंस के फ़ील्डिंग कोच
इससे पहले होपकिंसन इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के साथ थे
ESPNcricinfo स्टाफ़
13-Dec-2024
होपकिंसन इससे पहले इंग्लैंड की टीम के फ़ील्डिंग कोच थे • Getty Images
IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने कार्ल हॉपकिंसन को फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड हॉपकिंसन ने मुंबई की टीम में न्यूज़ीलैंड के जेम्स पैमेंट की जगह ली है, जो पिछले सात सालों से इस भूमिका में थे।
43 वर्षीय हॉपकिंसन इससे पहले इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम के फ़ील्डिंग कोच थे। उन्होंने 2018 में इंग्लैंड टीम के साथ काम करना शुरू किया और टीम की हालिया ICC वैश्विक टूर्नामेंटों की जीत में योगदान दिया। 2019 में घरेलू मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप और 2022 में ऑस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप के दौरान भी वह टीम का हिस्सा थे। ब्रेंडन मक्कलम के इंग्लैंड के ऑल फ़ॉर्मेट कोच बनने से पहले, हॉपकिंसन ने पिछले महीने टीम से अलग होने का फै़सला किया।
हॉपकिंसन ने इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के साथ भी काम किया है। एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने इंग्लिश काउंटी ससेक्स के लिए 64 प्रथम श्रेणी मैच, 92 लिस्ट ए मैच और 28 टी20 खेले।
हॉपकिंसन ILT20 में MI एमिरेट्स के लिए फ़ील्डिंग कोच की भूमिका निभाएंगे। साथ ही मुंबई इंडियंस ने पारस म्हाम्ब्रे को अपनी टीम का गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है। म्हाम्ब्रे को अक्तूबर में IPL के लिए मुंबई इंडियंस का गेंदबाज़ी कोच बनाया गया था, जहां उन्होंने मिचेल मैक्कलैनघनकी जगह ली।
म्हाम्ब्रे 2021 से इस साल अगस्त तक भारत के गेंदबाज़ी कोच रहे। वह मुंबई इंडियंस के सेट-अप का हिस्सा तब भी थे, जब टीम ने 2013 में IPL और 2011 एवं 2013 में चैंपियंस लीग T20 ख़िताब जीते थे।
पूर्व न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैक्कलैनघन को SA20 में MI कैपटाउन का गेंदबाज़ी कोच बनाया गया है। वहीं, साउथ अफ़्रीका पुरुष टीम के साथ काम कर चुके क्रूगर वैन विक को फ़ील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।
मैक्कलैनघन मुंबई इंडियंस के साथ चार बार IPL ख़िताब जीत चुके हैं। वह इस साल की शुरुआत में MI एमिरेट्स के गेंदबाज़ी कोच के रूप में काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने टीम को ख़िताब दिलाने में मदद की। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए 48 वनडे और 29 T20 खेले, जिसमें क्रमशः 82 और 30 विकेट लिए।