मैच (9)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
IPL (2)
BAN vs ZIM (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (2)
फ़ीचर्स

आंकड़े : भारत की रिकॉर्ड जीत में अभिषेक ने तोड़े कई रिकॉर्ड

अभिषेक भारत की ओर से एक T20I पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ दिया है

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें T20I में अभिषेक शर्मा ने कई बेहतरीन कीर्तिमान अपने नाम किए। उन्होंने वानखेड़े में 55 गेंदों में 134 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 13 छक्के और सात चौके शामिल थे। आइए अभिषेक के उन रिकॉर्ड्स सूचीबद्ध तरीक़े से देखते हैं।
135 अभिषेक शर्मा का इंग्लैंड के ख़िलाफ़ यह स्कोर भारत के लिए पुरुष T20I में दूसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले शुभमन गिल ने 2023 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 126 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
अभिषेक का यह स्कोर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भी किसी बल्लेबाज़ का दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। ऐरन फ़िंच ने 2013 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 156 रनों की पारी खेली थी।
13 अभिषेक ने अपनी पारी में कुल 13 छक्के लगाए जो कि पुरूष T20I की एक पारी में भारत के लिए लगाए सर्वाधिक छक्के हैं। इससे पहले रोहित ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 2017 में और संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने 2024 में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 10 छक्के जड़े थे।
247 पर 9 वानखेड़े में भारत का यह टोटल इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पुरुष T20I में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वाच्च टोटल है। ऑस्ट्रेलिया ने 2013 में साउथाम्पटन में 6 विकेट के नुक़सान पर 248 रन बनाए थे। रविवार को इंग्लैंड के गेंदाबज़ों ने कुल 19 छक्के खाए जो कि पुरुष T20I में उनके द्वारा खा गए सर्वाधिक छक्के हैं।
37 अभिषेक ने 37 गेंदों पर शतक पूरा किया जो कि भारत के लिए दूसरा सबसे तेज़ शतक है। रोहित ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 2017 में 35 गेंदों पर शतक जड़ा था। अभिषेक का शतक पुरुष T20I में आठवां सबसे तेज़ शतक है।
17 अभिषेक ने 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था, जो कि भारत के लिए पुरुष T20I में दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है। युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
95 पर 1 भारत ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुक़सान पर 95 रन बनाए जो कि इस चरण में भारत द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2021 में स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ 82 रन बनाए थे। उपलब्ध गेंद दर गेंद डेटा के अनुसार यह पुरुष T20I में यह किसी टीम का पावरप्ले में छठा सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।
रविवार को भारत ने 6.3 ओवर में 100 रन पूरे किए जो कि पुरुष T20I में उनके द्वारा बनाए गए सबसे तेज़ 100 रन भी हैं। इससे पहले भारत ने पिछले साल बांग्लादेश के ख़िलाफ़व 7.1 ओवर में हैदराबाद में पूरे किए थे।
10.1 ओवर में अभिषेक ने अपना शतक पूरा किया था। उपलब्ध गेंद दर गेंद डेटा के अनुसार पुरुष T20I में किसी टीम की पारी के दौरान इससे पहले 2024 में इस्टोनिया के लिए साहिल चौहान ने 2024 में 8.6 ओवर में शतक पूरा कर लिया था।
2 अभिषेक से पहले पुरुष T20I में अब तक सिर्फ़ दो खिलाड़ियों ने टीम की पारी में अर्धशतक पूरा किया है। अभिषेक ने 4.2 ओवर में अर्धशतक पूरा किया जबकि एविन लुईस ने 2018 में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ और क्विंटन डिकॉक ने 2023 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ 2023 में 4.1 ओवर में अर्धशतक पूरा किया था।
अभिषेक ने पावरप्ले में 58 रन बनाए जो कि पुरुष T20I में भारत के लिए बनाए गए सर्वाधिक रन हैं।
16.04 अभिषेक और तिलक के बीच 7.1 ओवर में 16.04 के रन रेट से साझेदारी हुई। पुरुष T20I में यह भारत के लिए हुई शतकीय साझेदारियों में सर्वाधिक रन रेट है। इससे पहले हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल के बीच 2023 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफड 6.4 ओवर में 15.45 के रन रेट से 103 रनों की साझेदारी हुई थी।
6 यह T20 में अभिषेक के लिए छठा शतक है जबकि T20I में यह उनका दूसरा शतक है। 25 वर्ष के होने से पहले सिर्फ़ अभिषेक और गिल ही वो दो खिलाड़ी हैं जिनके नाम छह T20 शतक हैं। अभिषेक के छह शतकों में दो 40 से कम गेंदों में आए हैं, दिसंबर में उन्होंने 28 गेंदों पर शतक लगाया था। उपलब्ध गेंद दर गेंद आंकड़ों के अनुसार उर्विल पटेल भी एक अन्य बल्लेबाज़ हैं जिनके नाम T20 में 40 से कम गेंदों में एक से ज़्यादा शतक हैं, उन्होंने सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी में 28 और 36 गेंदों पर शतक लगाया था।