छक्के से किया है राहुल ने मैच का अंत, भारत फाइनल में, फुलर गेंद स्टंप लाइन में, आगे निकले और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर मारी गेंद, फाइनली भारत ने नवंबर 2023 के दर्द को थोड़ा कम किया है
ऑस्ट्रेलिया vs भारत, पहला सेमीफ़ाइनल at Dubai, चैंपियंस ट्रॉफ़ी, Mar 04 2025 - मैच का परिणाम
रोहित: जब तक आख़िरी गेंद नहीं फेंकी जाती, कुछ भी निश्चित नहीं होता। पारी के बीच में हमें लगा कि यह एक ठीक-ठाक स्कोर है। पिच की प्रकृति आपको खुल कर शॉट खेलने की अनुमति नहीं देती। हमने बल्लेबाज़ी में अच्छा प्रदर्शन किया। हम लक्ष्य का पीछा करते समय शांत और संयमित थे। पिच पहले से बेहतर लगी, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वाली पिच की तुलना में यह पिच थोड़ा बेहतर खेल रही थी। यह सिर्फ़ अच्छा क्रिकेट खेलने के बारे में है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। मैंने हमेशा छह गेंदबाज़ी विकल्प रखने और साथ ही बल्लेबाज़ी की गहराई बनाए रखने की योजना बनाई थी। [कोहली पर] वह यह काम कई सालों से ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं। जब हम बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तब हम शांत थे। आख़िर में हार्दिक के शॉट्स काफ़ी अहम थे। जब आप फ़ाइनल में होते हैं, तो आप चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी फ़ॉर्म में हों। इन सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया है और इससे हमें काफ़ी आत्मविश्वास मिलता है। हम इस बारे में ज़्यादा नहीं सोचेंगे। दोनों टीमें अच्छी हैं, तभी वे सेमीफ़ाइनल में पहुंची हैं। यह बहुत दबाव वाला टूर्नामेंट है, ऐसे में थोड़ा ब्रेक लेना, आराम करना और फिर फ़ाइनल पर ध्यान देना अच्छा होता है।
स्टीव स्मिथ : स्टीवन स्मिथ: गेंदबाज़ों ने वाकई शानदार प्रदर्शन किया। स्पिनरों ने उन्हें दबाव में रखा और मैच को गहराई तक ले गए। [पिच पर] शुरुआत में विकेट थोड़ा मुश्किल था, लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया। पूरे मैच में पिच का मिज़ाज लगभग एक जैसा रहा। स्पिनरों की कुछ गेंदें रूक कर आ रहीं थीं और कुछ स्किड कर रही थीं। पिच थोड़ी दोहरी गति वाली थी। बल्लेबाज़ी के लिए यह सबसे आसान परिस्थितियां नहीं थीं। हम बोर्ड पर कुछ और रन जोड़ सकते थे। अगर हमारे पास 280 से ज़्यादा रन होते, तो नतीजा कुछ और हो सकता था। हम मैच के हर चरण में एक अतिरिक्त विकेट गंवा रहे थे।[चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर] जिस तरह से हम एकजुट हुए हैं, वह काबिले तारीफ़ है। हमारी गेंदबाज़ी काफ़ी अनुभवहीन थी, लेकिन कुछ बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच में वे काफ़ी मज़बूती से उभरे। वे आगे और बेहतर होते रहेंगे।
विराट कोहली को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा, "मेरी यह पारी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पिछले मैच में खेली गई पारी की तरह ही था। यह परिस्थितियों को समझने और स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में था, क्योंकि इस पिच पर साझेदारी अहम होती है। सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करता है, और फिर मैं अपनी पारी खेलता हूं। ( इस पारी में क्या पसंद आया) मेरी टाइमिंग, क्रीज़ पर मेरा संयम, और सबसे अच्छी बात यह थी कि मैं हड़बड़ी में नहीं था। मैंने जो सिंगल्स लिए, वही मेरे लिए सबसे संतोषजनक हिस्सा था। यह खेल पूरी तरह दबाव से जुड़ा हुआ है। अगर आप मैच में गहराई तक जाते हैं, तो आमतौर पर विपक्षी टीम दबाव में आ जाती है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना ज़रूरी है। भले ही रन रेट छह प्रति ओवर हो, मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। [क्या आप वनडे में अभी अपने सर्वश्रेष्ठ फ़ॉर्म में हैं?] मुझे नहीं पता। यह आप लोगों पर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह आंकते हैं। मैंने कभी इन चीज़ों पर ध्यान नहीं दिया। जब आप उन मील के पत्थरों के बारे में नहीं सोचते, तो वे खु़द ही हासिल हो जाते हैं। अगर मैं तीन अंकों तक पहुंचता हूं, तो अच्छा है, लेकिन जीत सबसे ज़रूरी है। मेरे लिए अब ये चीज़ें मायने नहीं रखतीं।
9:36 PM: भारत ने इस मैच को शानदार तरीके से जीता है और फाइनल में जगह पक्की की है। रोहित और कोहली काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें 2023 फाइनल का दर्द शायद अब भी महसूस होता होगा। कोहली की शानदार पारी ने भारत को कभी भी चेज से बाहर नहीं होने दिया। केएल राहुल ने एक बेहतरीन पारी खेली और तेजी से रन बनाकर भारतीय टीम पर दबाव नहीं आने दिया।
जीत से एक शॉट दूर है भारत
फुलर गेंद लेग स्टंप पर, फ्लिक किया मिडऑन के पास, ओवरथ्रो के कारण अतिरिक्त रन मिला है
हार्दिक को वापस जाना होगा, स्टंप पर फुलर गेंद मिली थी, विनिंग शॉट लगाने के लिए गए थे, हालांकि इस बार कनेक्शन अच्छा नहीं हो पाया, लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े मैक्सवेल के लिए आसान सा कैच
ऑफ स्टंप के बाहर की फुलर गेंद, बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूके
एक और बड़ा शॉट हार्दिक के बल्ले सेफुलर गेंद स्टंप पर, सीधे बल्ले से गेंदबाज के सिर के ऊपर से उठाकर मारा सामने की ओर
बाउंसर ऑफ स्टंप के बाहर, अधिक ऊंचाई के कारण वाइड दी गई है
धीमी गति की फुलर गेंद लेग स्टंप पर, हार्दिक एक और बड़ा शॉट खेलने गए थे, बीट हुए
शॉर्ट पिच गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, बैकवर्ड प्वाइंट की ओर खेला
एक और छक्का, इस बार और भी शानदार शॉट, एक बार फिर फुल गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, फिर से लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर स्टैंड में भेजा
लॉन्ग ऑफ बाउंड्री को क्लियर किया, फुलर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, आगे वाली गेंद देखते ही टूट पड़े हार्दिक, लंबा छक्का मारा
लेग स्टंप पर फुलर गेंद, बहुत जोर से स्लॉग करने गए, पूरी तरह मिस कर गए
बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, डीप कवर के पास खेला
गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर. डीप कवर की ओर मारा
शॉर्ट पिच गेंद ऑफ स्टंप पर, लॉन्ग ऑफ के पास खेला
गुड लेंथ स्टंप पर, वापस गेंदबाज के पास खेला, काफी शानदार ओवर केवल एक रन आया
गुड लेंथ ऑफ स्टंप पर, वापस गेंदबाज के पास खेला
गुड लेंथ स्टंप पर, मिडविकेट की ओर खेला
बैक ऑफ लेंथ स्टंप पर, सीधे बल्ले से खेला गेंदबाज की ओर
ऑफ और मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ, एक्सट्रा कवर की ओर खेला
गुड लेंथ स्टंप पर, वापस गेंदबाज के पास खेला
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | |
टॉस | ऑस्ट्रेलिया, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024/25 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
सीरीज़ परिणाम | भारत आगे बढ़े |
मैच नंबर | वनडे नं. 4853 |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 13.00 शुरू, पहला सत्र 13.00-16.30, इंटरवल 16.30-17.10, दूसरा सत्र 17.10-20.40 |
मैच के दिन | 4 मार्च 2025 - दिन-रात का मैच (50-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |
ओवर 49 • भारत 267/6
भारत की 4 विकेट से जीत, 11 गेंद बाकीICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 0.715 |
न्यूज़ीलैंड | 3 | 2 | 1 | 4 | 0.267 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 2 | 1 | -0.443 |
पाकिस्तान | 3 | 0 | 2 | 1 | -1.087 |
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
सा. अफ़्रीका | 3 | 2 | 0 | 5 | 2.395 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 0 | 4 | 0.475 |
अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 1 | 1 | 3 | -0.990 |
इंग्लैंड | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.159 |