मैच (16)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
HKG T20 (2)
Women's PL (2)
County DIV1 (3)
County DIV2 (2)
Women's One-Day Cup (4)
रिपोर्ट

शबनम और जोशिता की धारदार गेंदबाज़ी से भारत को मिली जीत

अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम ने 118 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए श्रीलंका को 58 के स्कोर पर रोका

Gongadi Trisha hit a 44-ball 49, India vs Sri Lanka, Women's Under-19 T20 World Cup 2025, Kuala Lumpur, January 23, 2025

तृषा ने 44 गेंदों में 49 रन बनाएं  •  ICC/Getty Images

अंडर 19 विश्व कप में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एक लो स्कोरिंग मैच में भारतीय टीम को 60 रनों से जीत मिली है। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करते हुए, भारत को सिर्फ़ 118 रनों पर समेट दिया था। हालांकि शबनम शक़ील और वीजे जोशिता सहित अन्य गेंदबाज़ों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए। श्रीलंका को सिर्फ़ 58 रनों पर रोक दिया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने सिर्फ़ 17 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे और टीम काफ़ी दबाव में दिख रही थी। हालांकि जी तृषा ने 44 गेंदों में 49 रन बनाते हुए. टीम के लिए एक सम्मानजनक स्कोर की नींव रखी। भले ही वह अर्धशतक से चूंक गईं लेकिन उनके ही कारण भारत 100 रनों के आंकड़े के पार कर पाया। तृषा के अलावा सिर्फ़ तीन ही बल्लेबाज़ दहाई अंकों तक पहुंच पाईं।
वहीं जब श्रीलंका की टीम 119 के स्कोर का पीछा करने उतरी तो शबनम और जोशिता ने कमाल की गेंदबाज़ी की। अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर विकेट चटकाने के बाद शबनम ने भारतीय टीम की वापसी की नींव रख दी थी। इसके बाद जोशिता ने भी अपने पहले ही ओवर में विकेट चटका कर श्रीलंका को बैकफ़ुट पर धकेल दिया।
यहां से श्रीलंकाई बल्लेबाज़ी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखरता हुए नज़र आया। 12 के स्कोर पर तो श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। यहां से भारतीय गेंदबाज़ों ने कभी भी दबाव को कम नहीं होने दिया। लगातार विकेटों के पतन के बीच एक समय ऐसा आया, जब श्रीलंकाई बल्लेबाज़ किसी भी तरह से 20 ओवर तक खेलने का प्रयास कर रहे थे।
भारत की तरफ़ से शबनम, जोशिता और परुनिका सिसोदिया ने दो-दो विकेट लिए।

Language
Hindi
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
श्रीलंका अंडर-19 पारी
<1 / 3>

ICC महिला अंडर-19 T20 विश्व कप

Super Six, Group 1
टीमMWLअंकNRR
IND-W U1944085.724
ऑस्ट्रेलिया43161.377
श्रीलंका42150.550
BAN-W U194224-0.500
स्कॉटलैंड4031-4.595
वेस्टइंडीज़4040-4.153
Super Six, Group 2
टीमMWLअंकNRR
साउथ अफ़्रीका43073.215
इंग्लैंड42062.877
NGW194215-0.805
यूएसए41230.203
न्यूज़ीलैंड4132-0.870
आयरलैंड4031-1.873