स्लोअर यॉर्कर गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे गाइ़़ड किया ऑफ साइड में लेकिन असल में चेन्नई ने गाइड किया है दिल्ली को हार की तरफ़
CSK vs DC, 55वां मैच at चेन्नई, IPL 2023, May 10 2023 - मैच का परिणाम
डेविड वॉर्नर के नाम अब IPL में DC के लिए सबसे अधिक शून्य का रिकॉर्ड है, पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा
डेविड वॉर्नर के नाम IPL मेंं DC के लिए एक फ़ील्डर के तौर पर सबसे अधिक कैच लेने का (35) रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने श्रेयस अय्यर के 34 कैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
इसी के साथ हमें दिजिए विदा। मिलते हैं कल के मैच में।
रवींद्र जाडेजा, प्लेयर ऑफ़ द मैच : जब गेंद फंसती है और टर्न करती है तो एक स्पिनर के तौर पर आपको बहुत अच्छा लगता है। हम इस पिच पर अभ्यास करते हैं तो हमें पता है कि कहां-कब किस लाइन-लेंथ पर गेंदबाज़ी करना है।
एमएस धोनी, कप्तान, चेन्नई सुपर किंग्स : दूसरी पारी के दौरान गेंद बहुत अधिक टर्न हो रही थी। मुझे नहीं पता था कि यहां पर क्या अच्छा स्कोर होगा, हालांकि बाद में 166-170 का स्कोर सही साबित हुआ। हां, एक बल्लेबाज़ी इकाई के तौर पर हम और बेहतर कर सकते हैं। आज अच्छी बात यह हुई कि मोईन और जाडेजा को भई बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिला।
डेविड वॉर्नर, कप्तान, दिल्ली कैपिटल्स : पावरप्ले में तीन विकेट गिरने के बाद ही हम मैच हार गए थे। यह पांचवीं या छठी बार है कि जब हमने पहले ओवर में ही विकेट गिराया है। हमारे बल्लेबाज़ दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रनआउट भी हुए। यह एक ऐसा लक्ष्य था, जिसे प्राप्त किया जा सकता था। हमें बस अच्छी शुरुआत की ज़रूरत थी और किसी एक बल्लेबाज़ को लंबी बल्लेबाज़ी करना था। बीच के चार ओवरों में तो हम स्ट्राइक भी नहीं रोटेट कर पा रहे थे। हमें कमज़ोर गेंदों को हिट करना था, आप उसे छोड़ नहीं सकते।
11.17 pm चेन्नई अंक तालिका में अभी भी दूसरे नंबर पर है लेकिन अभी भी प्लेऑफ़ में जगह पक्की नहीं हुई है। वहीं दिल्ली के लिए राह अभी और मुश्किल हो गई है लेकिन अभी भी वह औपचारिक तौर पर प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।
लेकिन अब क्लीन बोल्ड किया, मिडिल स्टंप को हिट किया है पथिराना ने, गति परिवर्तन कर के बीट किया ललित को, स्लोअर गुड लेंथ की गेंद डाली मिडिल स्टंप की लाइन में, ललित लेग साइड में बड़े शॉट के लिए गए लेकिन चूक गए
लगातार तीसरा चौका, दिल्ली को पछतावा ज़रूर होगा ललित को देरी से भेजने का, लो फुल टॉस गेंद और उसे स्क्वायर लेग पर खड़े मोईन की दायीं तरफ से पुल कर दिया
एक बार फिर चौका बटोरा है ललित ने, बैकवर्ड प्वाइंट के ऊपर से गाइड किया है, ऑफ स्टंप के बाहर बैकऑफ द लेंथ स्लोअर गेंद थी और क्रीज़ की गहराई का भरपूर इस्तेमाल किया
बैकऑफ द लेंथ गेंद कोण बनाकर लेग स्टंप पर और उसे हुक किया फाइन लेग पर और बटोरा चौका लेकिन देर काफी हो चुकी है
फुलर गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे लॉन्ग ऑन पर खेला जाडेजा के पास
इस बार भी ऑफ स्टंप के बाहर रखा लेंथ पर और इस बार फिर अंपायर ने हाथ खोल लिए
ऑफ स्टंप के काफी बाहर गुड लेंथ की गेंद लेकिन काफ़ी बाहर
ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर गेंद और कवर पर ड्राइव का प्रयास लेकिन बीट हुए
एक ही गेंद पर सबकुछ देखने को मिला है, पहले कैच का मौका छूटा मिडऑन पर खड़े मोईन और पीछे की तरफ दौड़ लगाते तुषार के बीच में, लेकिन इसके बाद मोईन ने गेंद गैदर की सीधा डायरेक्ट हिट मारा स्ट्राइकर एंड पर, फुलर गेंद पर लेग साइड में बड़ा प्रहार किया था लेकिन ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए थे बल्ले को
मिडिल और ऑफ स्टंप पर शफल करते आए और फुलर गेंद पर लेग साइड में बल्ला घुमाया लेकिन गेंद बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े दीपक चाहर के ऊपर से गई
छठे स्टंप पर वाइड यॉर्कर गेंद लेकिन उसे अलॉन्ग द ग्राउंड सिर्फ लॉन्ग ऑफ पर ही खेल पाए
वाइ़़ड यॉर्कर लेकिन लाइन के काफ़ी नज़दीक हालांकि अंपायर ने वाइ़ड करार नहीं दिया
वाइ़ड यॉर्कर गेंद पांचवें स्टंप पर और उसे डीप कवर पर खेला
तुषार देशपांडे
सटीक यॉर्कर लेकिन लेग बाय का चौका मिलेगा, लेग स्टंप की लाइन थी यॉर्कर की और गेंद पैड्स से टकराकर धोनी की दायीं ओर गई, धोनी भी गेंद की कोण के साथ लेग साइड में कुछ ज़्यादा ही मूव कर गए थे
और अब अंतिम विराम लग गया है दिल्ली की उम्मीदों पर, धीमी गति से फंस गए और सीमारेखा पर अजिंक्य रहाणे ने एक आसान सा कैच लपक लिया, मिडिल स्टंप की लाइन में स्लोअर गेंद डाली और अक्षर काफ़ी जल्दी खेल गए शॉट और अंत में एक हाथ भी छूट गया बल्ले से, गेंद हवा में खड़ी हुई वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में और रहाणे ने कोई ग़लती नहीं की
यॉर्कर गेंद ऑफ स्टंप पर और उसे लॉन्ग ऑन पर ही खेल पाए अलॉन्ग द ग्राउंड
ऑफ स्टंप पर शफल हुए और एक बार फिर फुलर गेंद मिली ऑफ स्टंप के बाहर लेकिन इस बार लॉन्ग ऑफ की तरफ ही खेल पाए अलॉन्ग द ग्राउंड
इस बार कवर के ऊपर से खेला है इन साइ़ड आउट, ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर के प्रयास में फुलर गेंद डाली लेकिन अक्षर ने भरपूर फायदा उठाया पांचवीं स्टंप की लाइन से
लेग स्टंप के बाहर गुड लेंथ की गेंद एक टप्पे में गेंद गई धोनी के पास, दायीं तरफ मूव किया था धोनी ने
1W | ||||
1W | ||||
1W |
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई | |
टॉस | चेन्नई सुपर किंग्स, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2023 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
मैच के दिन | 10 मई 2023 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
CSK प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 19.6 ov) |
DC प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (2nd पारी, 2.4 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | चेन्नई सुपर किंग्स 2, दिल्ली कैपिटल्स 0 |
ओवर 20 • DC 140/8