विजयी शॉट आ गया है और चेन्नई चारों खाने चित्त, स्वीप किया रिंकू ने और उसे स्क्वायर लेग के ऊपर से भेज दिया
CSK vs KKR, 25वां मैच at चेन्नई, IPL, Apr 11 2025 - मैच का परिणाम
KKR की 8 विकेट से जीत, 59 गेंद बाकी
आज के लिए बस इतना ही, अब दीजिए हमें इजाज़त।
नारायण - मैं सिर्फ़ अपने मज़बूत पक्ष पर ध्यान केंद्रित करता हूं कि कैसे बेहतर कर सकता हूं, इसके बारे में अधिक नहीं सोचता कि बल्लेबाज़ कौन है। परिस्थितियों के हिसाब से ख़ुद को ढालने का प्रयास करता हूं। बतौर बल्लेबाज़ यही कोशिश रहती है कि टीम को एक तेज़ शुरुआत दिलाऊं, कभी यह क्लिक कर जाता है तो कभी नहीं लेकिन मेरा रोल यही है।
सुनील नारायण को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड मिला
अजिंक्य रहाणे, कप्तान कोलकाता नाइट राइडर्स - मैंने यहां पिछले कुछ वर्ष खेला है, मोईन खेल चुके हैं और डीजे (ब्रावो) को भी यहां की परिस्थितियों के बारे में पता था। हम रणनीति के साथ उतरे थे। अभी टूर्नामेंट लंबा है इसलिए अधिक नहीं बता सकता। हमें नहीं लगा था कि विकेट पर गेंद इतना रुक कर आएगा लेकिन मैं अपने गेंदबाज़ों से श्रेय नहीं लेना चाहता। मैं गेंदबाज़ों के प्रदर्शन से काफ़ी ख़ुश हूं। पहले हम सिर्फ़ दो अंक हासिल करने के बारे में सोच रहे थे लेकिन छह ओवर के बाद हमने तय किया कि जितना जल्दी हो सके इस मैच को समाप्त किया जाए। मैं टीम के सकारात्मक इंटेंट से काफ़ी ख़ुश हूं।
महेंद्र सिंह धोनी, कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स - सिर्फ़ आज ही नहीं इस सीज़न कई बार चीज़ें हमारे पक्ष में नहीं गई हैं। हमें देखना होगा कि हम कहां ग़लती कर रहे हैं और उन्हें सुधारना होगा। हमें गहन चिंतन की ज़रूरत है। स्थिति चुनौतीपूर्ण थी लेकिन हमें उससे निपटना चाहिए था। हमारे पास स्कोरबोर्ड पर रन नहीं थे। गेंद रुक कर आ रही थी और वैसे स्पिन आक्रमण के सामने यह मुश्किल होता है। दूसरी पारी में भी गेंद रुक रही थी। आप विकेट गंवा देते हैं तो मैच में वापस आना मुश्किल होता है। खिलाड़ियों का ख़ुद का बैक करना ज़रूरी है। हमारे पास अच्छे ओपनर है ज़रूरी है कि स्कोरबोर्ड को देखकर हम अपने ऊपर दबाव ना लें। कुछ बाउंड्री आने से स्कोरबोर्ड चलते रहता है। अगर हम यह सोचकर खेलें कि छह ओवर में 60 रन बनाने हैं तो काफ़ी मुश्किल हो जाता है।
10.26 pm इतिहास में यह पहली बार है जब चेन्नई घर पर लगातार तीन मैच हारी है, जबकि यह भी पहली बार हुआ है जब चेन्नई लगातार पांच मैच हारी है।
ओवर स्टेप कर गए थे जडेजा
मिडिल स्टंप की लाइन में बैक ऑफ लेंथ गेंद को डीप मिड विकेट पर पुल किया
ऑफ़ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को डीप प्वाइंट पर खेला
ऑफ़ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को स्वीप का प्रयास लेकिन बीट हुए
फुलर गेंद और उसे स्वीप किया और डीप मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया
स्वीप का प्रयास लेकिन गेंद ऑफ स्टंप के बाहर और मिस कर गए
मिडिल और लेग में लेंथ गेंद को वापस गेंदबाज की ओर खेला
ऑफ़ स्टंप के बाहर फुलर गेंद और उसे घसीटा और अलोंग द ग्राउंड लॉन्ग ऑन पर खेला
लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन पर खेला और इसी के साथ टाइम आउट का हुआ है समय
लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑफ पर पुश किया
गुड लेंथ गेंद पैड पर लगी और शॉर्ट थर्ड की ओर गई
लेंथ गेंद को ऑफ साइड में खेला
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को पुल किया डीप स्क्वायर लेग पर फील्डर ने आगे गोता लगाया लेकिन गेंद लपक नहीं पाए
फुलर गेंद को कवर पर खेला
ऑफ स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद को बैकफुट से शॉर्ट थर्ड की ओर गाइड किया
एंगल के साथ ऑफ स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद को ऑफ साइड में हल्के हाथों से खेला और छोर बदला
मिडिल और लेग में गुड लेंथ गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेला
ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद को बैकफुट से गेंदबाज़ की ओर खेला
ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद को बैकफुट से ऑफ साइड में खेला
एंगल के साथ लेंथ गेंद थी और उसे लेग साइड में बड़ा प्रहार करने गए थे लेकिन गेंद की लाइन मिस कर गए और गेंद मिडिल स्टंप से जा टकराई, हालांकि नारायण अर्धशतक से चूक गए लेकिन अपनी टीम को जीत की दहलीज़ तक पहुंचा कर गए हैं
1W | 1W | |||
1W | ||||
1W |
1W | ||||
एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई | |
टॉस | कोलकाता नाइट राइडर्स, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2025 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 19.30 start, First Session 19.30-21.00, Interval 21.00-21.20, Second Session 21.20-22.50 |
मैच के दिन | 11 अप्रैल 2025 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
CSK प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 13.3 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | कोलकाता नाइट राइडर्स 2, चेन्नई सुपर किंग्स 0 |
ओवर 11 • KKR 107/2
KKR की 8 विकेट से जीत, 59 गेंद बाकी