छक्का मारकर एशिया कप जीता है, क्या पारी रही है यह, पूरी श्रीलंका टीम मैदान पर आ गई है, यह एशिया में भारतीय वर्चस्व का अंत है,शॉर्ट गेंद को सामने पुल कर दिया बोलर के ऊपर से और कप अपने नाम कर लिया
भारत महिला vs श्रीलंका महिला, फ़ाइनल at Dambulla, एशिया कप, Jul 28 2024 - मैच का परिणाम
श्रीलंकाई कप्तान को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ भी दिया गया है। वह अपनी और टीम दोनों की ट्रॉफ़ी कलेक्ट कर रही हैं। सभी खिलाड़ियों को मेडल भी दिया गया है और सब ख़ुश होकर पोज़ दे रही हैं। अब हमें दिजिए विदा और चलते हैं भारत-श्रीलंका पुरूष मैच में, जहां बारिश का साया है।
चमरी अतापत्तू, कप्तान, श्रीलंका: मैं इस टीम के प्रदर्शन ख़ासकर बल्लेबाज़ी से बहुत ख़ुश हूं। हर्षिता और दिलहारी ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की। हमने पिछले 12 महीनों में अच्छा क्रिकेट खेला और उसे ही जारी रखना चाहते हैं। ऐसी भीड़ मैंने पहले कभी नहीं देखी। उनका शुक्रिया।
हरमनप्रीत कौर, कप्तान, भारत: हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन आज हमने मैदान पर कुछ ग़लतियां की। हमने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंका ने सच में अच्छी बल्लेबाज़ी की और यह हमारे लिए आसान नहीं था। अभी बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं, जहां सुधार किया जा सकता है। हम इस दिन को याद रखेंगे। श्रीलंका पिछले कुछ समय से अच्छा क्रिकेट खेल रही है। उन्हें बधाई। उन्हें क्रेडिट भी जाता है।
हर्षिता समराविक्रमा, प्लेयर ऑफ़ द मैच: मैं बहुत ख़ुश हूं कि मैंने इस मैच में रन बनाया। पिछले कुछ मैच मेरे लिए अच्छे नहीं गए थे। जब चमरी आउट हुईं तो मैं कविशा के साथ सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहती थीं। मैं अपने कोच का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे आजादी से क्रिकेट खेलने का मौक़ा दिया। मुझसे आज दो कैच छूटे थे, लेकिन तभी मैंने निर्णय ले लिया था कि आज भारत कितना भी स्कोर खड़ा करे, मैं अंत तक टिकूंगी और अपनी टीम को जीत दिलाऊंगी।
6.13pm: जब भारतीय टीम ने 165 का स्कोर खड़ा किया था और जब चमरी अतापत्तू आउट हुईं तो लगा था कि भारतीय टीम अब यह मैच जीत सकती है। लेकिन हर्षिता समराविक्रमा ने चमरी के आउट होने के बाद भी पारी को संभाले रखा और कुछ बेहतरीन शॉट लगाकर अपनी टीम को पहली बार एशिया कप की विजेता बना दी। इसी के साथ ही श्रीलंका ने पिछली बार की हार का बदला भी ले लिया। श्रीलंका की टीम मैदान का पूरा चक्कर लगाकर लैप ऑफ़ ऑनर ले रही है।
लांग ऑन पर खेला बाहर की फुल गेंद को
शॉर्ट गेंद को पुल करने गई थीं, लेकिन कनेक्ट नहीं कर पाईं
à¤: "आज का परिणाम में साबित कर रहा है कि भारत महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड इंग्लैंड अफ्रीका और श्रीलंका के बाद सिक्स्थ ग्रेड की टीम बन गई है"
पुल किया नीची रहती बैक ऑफ लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट पर
बाहर की लेंथ गेंद को कट किया स्वीपर पर
इस बार शॉर्ट गेंद को जमीनी पुल मार दिया डीप मिडविकेट पर और चौका पाया
बाहर की फुल गेंद को स्वीप किया डीप स्क्वेयर पर
ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद को कट किया डीप कवर में
काफी बाहर की फुल गेंद को आगे निकलकर इस बार मार दिया एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से चौके के लिए, अब बस औपचारिकता रह गई है
छक्का मारा है, फुल गेंद थी, स्लॉग स्वीप मार दिया डीप मिडविकेट के पार आधा दर्जन रनों के लिए, भारत से मैच दूर जाता हुआ
बाहर की फुल गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर पर ड्राइव कर दो चुराया
काफी खराब फील्डिंग हो रही है भारत की तरफ से, मिड ऑफ पर एक और मिसफील्ड और हर्षिता का अर्धशतक
बैकवर्ड प्वाइंट पर खेल सिंगल लिया बाहर की लेंथ गेंद को
एक और दुक्की, इस बार बोलर के ऊपर से मारा था, लेकिन लांग ऑन से बायीं ओर डाइव लगाकर मांधना ने बाउंड्री बचाया
दो रन मिलेगा, काफी बाहर की फुल गेंद को डीप प्वाइंट पर ड्राइव कर दो रन चुरा लिए
लेग स्टंप की फुल गेंद को स्वीप किया डीप स्क्वेयर पर
चौका मिलेगा अंतिम गेंद पर, बाहर की फुल गेंद को ड्राइव किया और डीप कवर में चौका पाया, बेहतरीन शॉट
बाहर की फुल गेंद को सीधा खेला बोलर की ओर
लेग स्टंप की फुल गेंद को स्वीप किया शॉर्ट फाइन पर
मिड ऑफ पर आसान कैच छोड़ा हरमन ने, फुल गेंद थी, उसको स्लॉग मारने गई थीं सीधा, लेकिन टाइमिंग एकदम नहीं, आसान मौका गंवाया कप्तान ने
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम | |
टॉस | भारत महिला, पहले बल्लेबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ | |
सीरीज़ परिणाम | श्रीलंका महिला 2024 महिला एशिया कप में से जीते |
मैच नंबर | महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय नं. 1979 |
मैच के दिन | 28 जुलाई 2024 - दिन का मैच (20-ओवर का मैच) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री |
ओवर 19 • SL-W 167/2
श्रीलंका महिला की 8 विकेट से जीत, 8 गेंद बाकी