मैच (16)
IPL (2)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
HKG T20 (2)
Women's PL (2)
County DIV1 (3)
County DIV2 (2)
Women's One-Day Cup (4)
परिणाम
13वां मैच (N), बेंगलुरु, February 28, 2025, वीमेंस प्रीमियर लीग

दिल्ली कैपिटल्स महिला की 9 विकेट से जीत, 33 गेंद बाकी

प्लेयर ऑफ़ द मैच
3/25
jess-jonassen
क्रिकइंफ़ो बहुमूल्य खिलाड़ी
jess-jonassen
लाइव
Updated 28-Feb-2025 • Published 28-Feb-2025

DC vs MI live - लानिंग लाई DC को तालिका के शीर्ष पर

By निखिल शर्मा

किसने क्‍या कहा

चलिए आज के लिए बस इतना ही। मुझे दीजिए इजाजत। शुभ रात्रि।
मेग लानिंग : हम इस मैच को तीनों पहलुओं के साथ सही रखते हुए जीतना चाहते थे। आज रात हमें जीत मिली, बहुत खुश हूं, कल वापस आऊंगी और वैसा ही करने की कोशिश करूंगी। मीनू में कुछ प्रभावशाली कौशल हैं। सदरलैंड का कैच अविश्वसनीय कैच था, हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। हम वहां जाकर पावरप्ले में आक्रमण करना चाहते थे। हम मुंबई को दबाव में रखना चाहते थे। इस्माइल के साथ वह एक बड़ी लड़ाई थी, वह बड़ी विरोधी है।
जेमिमाह रॉड्रिग्स : हम इस जीत की बेहद चाहत रखते थे। हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं लेकिन जीत हासिल करके अच्‍छा लगा। हमने अपनी खुद की ऊर्जा बनाने के बारे में बात की, चाहे वह एनाबेल का कैच हो या मणि का स्टॉप, सब कुछ ठीक हो गया। मेग और शेफाली के बीच अच्छी समझ है। डब्ल्यूपीएल सीज़न मेरे लिए डांस के बिना कभी खत्म नहीं होता। आज भीड़ से अच्छी ऊर्जा मिली और मुझे यह करना पड़ा।
हरमनप्रीत कौर, मुंबई इंडियंस की कप्तान : आज यह उन दिनों में से एक था जब कुछ भी हमारे मुताबिक नहीं हुआ। हमने अच्छा स्कोर नहीं खड़ा किया और गुड लेंथ एरिया में गेंद नहीं कर सके। हमें पहले छह ओवरों में रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। बीच-बीच में हमें कुछ लय मिली लेकिन हम इसे जारी नहीं रख सके। हम मध्‍य ओवरों में 30-40 रन कम रह गए। पिछले तीन मैचों में हमने सब कुछ ठीक किया। आज रात, कुछ भी ठीक नहीं हुआ। मैं टीम से कहना चाहूंगी कि इस दिन को भूल जाएं क्योंकि आने वाले मैच महत्वपूर्ण हैं।

कप्‍तान लानिंग ने दिलाई जीत

इस मैच से पहले कहा जा रहा था कि क्‍या मैग लानिंग फॉर्म में लौट पाएंगी। वह केवल फॉर्म में ही नहीं लौटी उन्‍होंने टीम को मैच भी जिताया है। 49 गेंद में 60 रन के साथ एक कप्‍तानी पारी खेली लानिंग। इससे पहले शेफाली ने भी 28 गेंद में 43 रनों की पारी खेली। देखते हैं अब आगे इस टूर्नामेंट में क्‍या होता है।

फ़ॉर्म में लौटी लानिंग

अर्धशतक के करीब आउट हुई शेफाली

मिडिल स्‍टंप पर फुलर गेंद पर फ्लिक करने के प्रयास में शेफाली वर्मा डीप मिडविकेट पर केच थमा गई हैं। वह एक बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुई हैं, जहां उन्‍होंने चार चौके और तीन छक्‍के लगाए हैं। हालांकि अभी मैच दिल्‍ली कैपिटल्‍स के पाले में आ चुका है।
1

शेफ़ाली की कमाल की बल्‍लेबाज़ी

सवाल यह था कि क्‍या मैग लानिंग मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी कर पाएंगी। वह तो 28 गेंद में 35 रन बना ही चुकी हैं, लेकिन जिस तरह की बल्‍लेबाजी शेफाली ने की है 26 गेंद में 42 रन जिसमें चार चौके और तीन छक्‍के लगाए गए हैं, तो आप समझ सकते हैं कि शेफाली का नजरिया आज क्‍या है। वह टीम का नेट रन रेट आगे निकालने पर लगी हुई हैं। कमाल की बल्‍लेबाजी है आज शेफाली की।

छह ओवर में छाई दिल्‍ली कैपिटल्‍स

छह ओवर में बिना किसी नुकसान के दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 57 रन बना लिए हैं। यह उनके लिए एक सटीक शुरुआत है। क्‍योंकि पिछली पारी में मुंबई इंडियंस ने जल्‍दी ही यास्तिका भाटिया का विकेट गंवा दिया था। ऐसा लगा रहा है कि यह पिच पिछली पारी से बेहतर हो गई है। वहीं दूसरी ओर शेफाली और मेग भी अलग तरह का लक्ष्‍य लेकर यहां पर उतरी हैं। दोनों ने जहां चाहा वहां गेंद को उठाकर कहें या घसीटते हुए मारा है। दोनों ही बल्‍लेबाज बाउंड्री में ज्‍यादा डील करती हुई दिखाई दी हैं।

शेफ़ाली ने जमाया रंग

2
6
4
4
क्‍या बेहतरीन पारी खेल रही हैं यहां पर शेफाली वर्मा। सिवर-ब्रंट पर शेफाली ने एक छक्‍का और दो चौके निकालकर दिखाए। 14 गेंद में 23 रन बना चुकी हैं यहां पर शेफाली। क्‍या कमाल की बल्‍लेबाजी हो रही है आज शेफाली की ओर से।
1

सिवर-ब्रंट का महंगा ओवर

5w
1
1
4
1

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के सामने 124 रन का लक्ष्‍य

मुंबई इंडियंस की ओपनर हैली मैथ्‍यूज और कप्‍तान हरमनप्रीत कौर के अलावा किसी भी बल्‍लेबाज का बल्‍ला आज के मैच में नहीं बोल सका। इसकी वजह से मुंबई की टीम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में संघर्ष करती दिखी। शुरुआत में मैथ्‍यूज ने कुछ अच्‍छे शॉट खेले और बाद में हरमनप्रीत ने भी एक बेहतरीन छक्‍का लगाया। लेकिन उनकी टीम की मध्‍य क्रम की जान नैटली सिवर-ब्रंट और एमेलिया कर कुछ खास नहीं कर सकी। दिल्‍ली के लिए मिन्‍नु मणि और जेस जोनासेन ने तीन-तीन विकेट लिए। अब देखना होगा कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स कैसे इस स्‍कोर का पीछा करती है।

मिन्‍नु मणि का आखिरी ओवर कमाल का

1
4
1
1
3
W
1

कमालिनी हुई बोल्‍ड

अंडर 19 विश्‍व कप में ओपनिंग पर ढेरों रन बनाने वाली कमालिनी को मुंबई ने बहुत नीचे भेजा। स्‍लॉग ओवर हैं और जोनासेन तैयार थी। राउंड द विकेट हुए एक फ्लाइटेड डिलीवरी पर कमालिनी को बीट किया गया और वह गेंद सीधा ऑफ स्‍टंप को ले उड़ी।

एक ओवर में दो विकेट

W
1
W
क्‍या बेहतरीन कैच लपका है लांग ऑन पर सदरलैंड ने एमेलिया कर का।
1
1

सिवर-ब्रंट भी नहीं चल पाईं

अभी तक मुंबई इंडियंस को मुश्किलों से निकालने वाली नैट सिवर-ब्रंट का बल्‍ला भी आज शांत रहा है। दिल्‍ली की कप्‍तान मैग लानिंग ने अपनी ऑलराउंडर जोनासेन पर भरोसा जताया और उन्‍होंने सिवर-ब्रंट के तौर पर उनका विकेट निकालकर उनको दिया। ऑफ स्‍टंप के करीब की फुलर गेंद पर वह ड्राइव के लिए गई थी लेकिन सीधा उनके ही हाथों में कैच थमा बैठी।

प्‍लंब हो गई हैं हरमनप्रीत

ऑफ स्‍टंप के करीब अंदर आती गुड लेंथ, ऑन साइड पर खेलना चाहती थी लेकिन मिस कर गई और सीधा गेंद पैड पर जाकर लगी, अंत में हरमनप्रीत ने रिव्‍यू जरूर ल‍िया लेकिन जाना होगा यहां पर पवेलियन। जोनासेन की अच्‍छी गेंद थी यह। अब मुश्किल में जाती दिख रही है मुंबई इंडियंस की पारी।
1

मैथ्‍यूज़ भी चली पवेलियन

मुंबई इंडियंस काे अच्‍छी शुरुआत दिलाने के बाद हैली मैथ्‍यूज भी 25 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। ऑफ स्‍टंप के करीब फुलर गेंद को डाउन द ग्राउंड मारना चाहती थी लेकिन गेंद सीधा मिडऑफ पर शेफाली के हाथों में जा पहुंची। दूसरा झटका लगा है यहां पर मुंबई को।
1
1
1
1

यास्तिका के बल्‍ले को पांडे ने किया शांत

अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने मुंबई की ओपनर बल्‍लेबाज यास्तिका भाटिया के बल्‍ले को शांत कर दिया है। मुंबई को 5.3 ओवर में जाकर पहला झटका लगा है जब पांडे की चौथे स्‍टंप की गेंद कांटा बदलकर यास्तिका के बल्‍ले का किनारा लेती हुई कीपर के हाथों में पहुंच गई। वह इस गेंद पर दूर से ही ड्राइव करने के लिए चली गई थीं।
1
1
1

बच गई हैं मैथ्‍यूज

बच गई हैं यहां पर हैली मैथ्‍यूज। ऑफ स्‍टंप के करीब गुड लेंथ, अंदर आई गिरकर, फ्लिक में चूकी, लेकिन पैड पर लगी थी और अंपायर ने उंगली उठा दी थी, लेकिन रिव्‍यू लिया और पता चला गेंद लेग स्‍टंप को मिस करती हुई जा रही थी।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी दिल्‍ली कैपिटल्‍स। दिल्‍ली कैपिटल्‍स में कोई बदलाव नहीं।
मेग लैनिंग : हम आज रात गेंदबाज़ी करने जा रहे हैं। यहां पर ऐसा करके ही मैच जीते जा रहे हैं। हम जानते हैं कि टूर्नामेंट जीतने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हमारे पास काफी गहराई है और हम 1-2 खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं, अलग-अलग खिलाड़ी आगे आए हैं और मुझे लगता है कि हमने ऐसा किया है। शुरुआत में विकेट में थोड़ी नमी है और हमारे पास नई गेंद के दो अच्छे गेंदबाज हैं।
दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन) : मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान काप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (डब्ल्यू), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, तितास साधु
हरमनप्रीत कौर : यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है। हमने पिछले मैच में इस पिच पर देखा था जहां 180+ का स्कोर बना था। हमारा पहले बल्लेबाजी करना ठीक है. हमें अपने क्रिकेट का लुत्फ़ उठाना है। हमारे कुछ बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं और हम चाहते हैं कि वे आगे भी बने रहें। हम उसी एकादश के साथ जा रहे हैं।
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेयिंग इलेवन): हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमेलिया कर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, जिंतिमनी कलिता।

पिच और परिस्थितियां

हम दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक ब्लॉकबस्टर की उम्मीद कर रहे हैं। हम पिच नंबर 7 पर हैं और यह वह पिच थी जिसमें सुपर ओवर का मैच हुआ था। हां, उस गेम में 360+ रन बने थे लेकिन यह विकेट उससे अलग है। उन्होंने घास काट दी है और यह सूखी है जिसका मतलब है कि पहली पारी में स्पिनरों के लिए कुछ मदद हो सकती है। तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहेगी। विकेट आम तौर पर धीमा होता रहेगा। आप 200 या 180 का स्कोर नहीं देख सकते हैं, लेकिन अगर आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं तो 150 का लक्ष्य अच्छा है। - मिताली राज।
1

कौन लेगा तालिका में पहला स्‍थान

नमस्‍कार, आदाब और सत श्रीअकाल। मैं हूं निखिल शर्मा और स्‍वागत है आप सभी का एक बार फ‍िर ईएसपीएनक्रिकंइफो की गेंद दर गेंद कॉमेंट्री पर। आज मुकाबला है दिल्‍ली कैपिटल्‍स बना मुंबई इंडियंस। दोनों टीमें छह अंक लेकर तालिका में शीर्ष दो में काबिज हैं, लेकिन मुंबई ने यहां पर एक मैच कम खेला है। ऐसे में दिल्‍ली चाहेगी कि मुंबई को जीत का मौका नहीं दिया जाए। दूसरी ओर मुंबई यह मैच जीतकर क्‍वालिफायर में जाने की अपनी उम्‍मीदों को और पुख्‍ता करना चाहेगी। तो चलिए जुड़े रहिएगा मेरे साथ आज इस लाइव ब्‍लॉग में।
Language
Hindi
जीत की संभावना
DC-W 100%
MI-W DC-W
100%50%100%MI-W पारीDC-W पारी

ओवर 15 • DC-W 124/1

दिल्ली कैपिटल्स महिला की 9 विकेट से जीत, 33 गेंद बाकी
स्मार्ट स्टैट्स द्वारा संचालित
AskESPNcricinfo Logo
Instant answers to T20 questions
दिल्ली कैपिटल्स महिला पारी
<1 / 3>

वीमेंस प्रीमियर लीग

टीमMWLअंकNRR
DC-W853100.396
MI-W 853100.192
GG-W 84480.228
RCB-W8356-0.196
UPW-W 8356-0.624