मैच (17)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
IPL (3)
HKG T20 (2)
Women's PL (2)
County DIV1 (3)
County DIV2 (2)
Women's One-Day Cup (4)
फ़ीचर्स

आंकड़े : 13000 T20 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने कोहली, भुवनेश्‍वर ने ब्रावो को पीछे छोड़ा

वानखेडे़ स्‍टेडियम में खेले गए मैच के आंकड़ों पर एक नज़र, जहां RCB ने MI को 10 साल बाद वानखेडे़ में हराया

Virat Kohli raced to a 29-ball fifty, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025, Wankhede, April 7, 2025

विराट कोहली ने 29 गेंद में अर्धशतक लगाया  •  Associated Press

2015 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को वानखेड़े पर 2015 के बाद पहली बार शिकस्‍त दी। पिछली बार उन्‍होंने 2015 में 39 रन से जीत दर्ज की थी। RCB इससे पहले MI के ख़‍िलाफ़ यहां पर छह मैच हारी थी और पांच बार स्‍कोर का बचाव नहीं कर पाई थी।
221 पर 5 RCB का सोमवार का स्‍कोर MI के ख़‍िलाफ़ उनका दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ है। नंबर एक पर 1 विकेट पर 235 है, जो उन्‍होंने 2015 में वानखेड़े में बनाया था।
3 RCB इस सीज़न घर के बाहर खेले गए तीनों मैच जीती है, जहां पर उन्‍होंने KKR को ईडन गार्डंस में, CSK को चेपॉक में और MI को वानखेड़े में हराया। इससे पहले केवल किंग्‍स इलेवन पंजाब ने ही 2012 में घर के बाहर इन तीनों टीमों को उनके घर पर हराया था।
13050 विराट कोहली T20 क्रिकेट में 13050 रन बनाए हैं। वह इस प्रारूप में 13,000 रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी पहले भारतीय हैं। वह इस शिखर पर पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज़ खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने 386 पारियां ली, वह केवल क्रिस गेल (381 पारी) से पीछे हैं।
184 भुवनेश्‍वर कुमार के IPL में 184 विकेट हो गए हैं, जो एक तेज़ गेंदबाज़ के सबसे अधिक विकेट हैं, उन्‍होंने ड्वेन ब्रावो के 183 विकेट को पीछे छोड़ा। अब भुवनेश्‍वर IPL में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं।
1.89 ESPNCricinfo के फ़ॉरकास्‍टर के अनुसार जब MI को 47 गेंद में 123 रन की दरकार थी तो उनका जीत प्रतिशत 1.89 था। 18वें ओवर में तिलक वर्मा के आउट होने तक यह 48.42 तक पहुंच गया, जहां 5.4 ओवर में उनको 89 रन चाहिए थे और हार्दिक पंड्या क्रीज़ पर थे।
12 MI ने चेज़ करते हुए 12 बार 200 से अधिक रन बनाए हैं, जो T20 में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक है। पंजाब किंग्‍स (PBKS) 11 नंबर के साथ दूसरे नंबर पर है। MI ने इन 12 में से केवल पांच बार लक्ष्‍य का सफल पीछा किया है।
208 सोमवार को RCB के लिए भारतीय बल्‍लेबाज़ों ने 208 रन बनाए। यह RCB के लिए IPL मैच में सर्वाधिक योगदान है, उन्‍होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़‍िलाफ़ 188 रन को पीछे छोड़ा जो उन्‍होंने 2022 एलिमिनेटर में बनाए थे।
MI के बल्‍लेबाज़ों ने भी सेामवार को अच्‍छे रन बनाए। दोनों टीमों के भारतीय बल्‍लेबाज़ों ने कुल मिलाकर 362 रन बनाए, जो एक IPL मैच में तीसरा सर्वाधिक है।
57 सोमवार को ट्रेंट बोल्‍ट ने चार ओवरों में 57 रन खाए, जो उनके द्वारा 251 T20 करियर मैच में सर्वाधिक हैं। यह भी पहली बार था जब उन्‍होंने एक IPL मैच में 50 रन खाए।
29 कोहली ने 29 गेंद में अर्धशतक लगाया, जो IPL 2018 के बाद उनका सबसे तेज़ अर्धशतक है। यह IPL में उनका पांचवां सबसे तेज़ अर्धशतक और 2019 में इसी मैदान पर वेस्‍टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ बनाए गए 21 गेंद में अर्धशतक के बाद सबसे तेज़ अर्धशतक है।

संपत बंडारुपल्‍ली ESPNcricinfo में स्‍टैटिशियन हैं।