IPL 2025 की
बड़ी नीलामी के बाद टीमें किस तरह की नज़र आ रही हैं
मुंबई इंडियंस
खिलाड़ियों की संख्या : 23/25 (8 विदेशी खिलाड़ी)
मुंबई इंडियंस (MI) के पास भारतीय खिलाड़ियों का समूह मज़बूत है। ट्रेंट बोल्ट के इतर मिचेल सैंटनर के अलावा अन्य छह विदेशी खिलाड़ी IPL का नियमित तौर पर हिस्सा नहीं रहे हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और तेज़ गेंदबाज़ रीस टॉपली, साउथ अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ लिज़ाड विलियम्स और अफ़ग़ानिस्तान के स्पिनर अल्लाह ग़ज़नफ़र इस लीग में अधिक अनुभवी नहीं हैं। जबकि न्यूज़ीलैंड के बेवन जॉन जैकब्स और साउथ अफ़्रीका के रयान रिकलटन अब तक IPL नहीं खेले हैं।
बेस्ट 12 (इंपैक्ट प्लेयर सहित) 1 रोहित शर्मा, 2 रयान रिकलटन, 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 विल जैक्स, 6 हार्दिक पंड्या, 7 नमन धीर/रॉबिन मिन्ज़, 8 दीपक चाहर, 9 अल्लाह ग़ज़नफ़र/मिचेल सैंटनर, 10 कर्ण शर्मा, 11 जसप्रीत बुमराह, 12 ट्रेंट बोल्ट
दल
बल्लेबाज़ : सूर्यकुमार यादव (रिटेन), रोहित शर्मा (रिटेन), तिलक वर्मा (रिटेन), बेवन जॉन जैकब्स
विकेटकीपर : रॉबिन मिन्ज़, रयान रिकलटन, कृष्णन श्रीजीत
ऑलराउंडर : हार्दिक पंड्या (पेस, रिटेन), नमन धीर (स्पिन, RTM), विल जैक्स ( स्पिन), राज अंगद बावा (पेस), विग्नेश पुथुर (स्पिन)
स्पिनर : अल्लाह ग़ज़नफ़र, कर्ण शर्मा, मिचेल सैंटनर
तेज़ गेंदबाज़ : जसप्रीत बुमराह (रिटेन), दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, रीस टॉपली, सत्यनारायण राजू, अर्जुन तेंदुलकर, लिज़ाड विलियम्स
चेन्नई सुपर किंग्स
खिलाड़ियों की संख्या : 25/25 (7 विदेशी खिलाड़ी)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आर अश्विन को 10 सीज़न के बाद अपने दल में शामिल कर लिया। उन्होंने नूर अहमद के साथ अपने स्पिन आक्रमण को और मज़बूत करने की कोशिश की है। इसके इतर उन्होंने ऑलराउंडर और तेज़ गेंदबाज़ों पर काम किया है। उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है जिन्हें IPL में वापसी की दरकार है : राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, दीपक हुड्डा, श्रेयस गोपाल
बेस्ट 12 (इंपैक्ट प्लेयर सहित) 1. ऋतुराज गायकवाड़, 2. डेवन कॉनवे, 3 राहुल त्रिपाठी, 4 शिवम दुबे, 5 सैम करन, 6 विजय शंकर, 7 रवींद्र जाडेजा 8 एमएस धोनी, 9 आर अश्विन, 10 नूर अहमद/नेथन एलिस 11 मथीशा पथिराना
दल
बल्लेबाज़ : ऋतुराज गायकवाड़ (रिटेन), राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, दीपक हुड्डा, आंद्रे सिद्धार्थ
विकेटकीपर : डेवन कॉनवे, एमएस धोनी (रिटेन), वंश बेदी
ऑलराउंडर : रवींद्र जाडेजा (स्पिन, रिटेन), शिवम दुबे (पेस, रिटेन), आर अश्विन (स्पिन), सैम करन (पेस), रचिन रवींद्र (स्पिन, RTM), विजय शंकर (पेस), अंशुल कांबोज (पेस), जेमी ओवर्टन (पेस), रामकृष्ण घोष (पेस)
स्पिन : नूर अहमद, श्रेयस गोपाल
तेज़ गेंदबाज़ : मथीशा पथिराना (रिटेन), खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नेथन एलिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
खिलाड़ियों की संख्या : 22/25 (8 विदेशी)
RCB ने शीर्ष क्रम में विराट कोहली का साथ देने के लिए फिल सॉल्ट को चुना है और तेज़ गेंदबाज़ी में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेज़लवुड को जोड़कर अपनी गेंदबाज़ी को मज़बूत करने का प्रयास किया है। काफ़ी समय बाद उनकी बल्लेबाज़ी काफ़ी मज़बूत लग रही है।
बेस्ट 12 (इंपैक्ट प्लेयर सहित) 1 विराट कोहली, फिल सॉल्ट, लियम लिविंगस्टन, रजत पाटीदार, क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड/जेकब बेथल, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेज़लवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा/स्वप्निल सिंह
दल
बल्लेबाज़ : विराट कोहली (रिटेन), रजत पाटीदार (रिटेन), टिम डेविड, मनोज भांदगे, देवदत्त पड़िक्कल, स्वास्तिक चिकारा
विकेटकीपर : फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा
ऑल राउंडर : लियम लिविंगस्टन (स्पिन), क्रुणाल पंड्या (स्पिन), स्वप्निल सिंह (स्पिन), रोमारियो शेफर्ड (पेस), जेकब बेथल (स्पिन), मोहित राठी (स्पिन)
स्पिनर : सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह
तेज़ गेंदबाज़ : जॉश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल (रिटेन), रसिख सलाम, नुवान तुषारा, लूंगी एनगिडी
सनराइज़र्स हैदराबाद
खिलाड़ियों की संख्या : 20/25 (7 विदेशी खिलाड़ी)
SRH के पास शीर्ष पांच में विस्फोटक बल्लेबाज़ हैं। हालांकि उनके दल में अनुभव की कमी भी है। विदेशी खिलाड़ियों के बैक अप के रूप में मौजूद कामिंडू मेंडिस, ब्रायडन कार्स और इशान मलिंगा ने अब तक IPL नहीं खेला है।
बेस्ट 12 (इंपैक्ट प्लेयर सहित) : 1 ट्रैविस हेड, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 नीतीश रेड्डी, 5 हाइनरिक क्लासन, 6 अनिकेत वर्मा, 7 अभिनव मनोहर, 8 पैट कमिंस, 9 हर्षल पटेल, 10 राहुल चाहर, 11 मोहम्मद शमी, 12 ऐडम ज़ैम्पा
दल
बल्लेबाज़ : ट्रैविस हेड (रिटेन), अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी
विकेटकीपर : हाइनरिक क्लासन (रिटेन), इशान किशन, अथर्व ताइडे
ऑलराउंडर : अभिषेक शर्मा (स्पिन, रिटेन), नीतीश रेड्डी (पेस रिटेन), कामिंडू मेंडिस
स्पिन : ऐडम ज़ैम्पा, राहुल चाहर, ज़ीशान अंसारी
तेज़ गेंदबाज़ : मोहम्मद शमी, पैट कमिंस (रिटेन), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, इशान मलिंगा
कोलकाता नाइट राइडर्स
खिलाड़ियों की संख्या : 21/25 (8 विदेशी खिलाड़ी)
IPL 2024 की विजेता टीम से KKR ने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था और छह अन्य खिलाड़ियों को उन्होंने नीलामी के ज़रिए शामिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर पर उन्होंने 23.75 करोड़ खर्च किए जो कि उनके नए कप्तान भी हो सकते हैं। सॉल्ट और स्टार्क को उन्होंने क्विंटन डिकॉक और अनरिख नॉर्खिए/स्पेंसर जॉनसन से रिप्लेस किया है। मनीष पांडे और अजिंक्य रहाणे के लिए दांव खेलना थोड़ा अचरज भरा ज़रूर है।
बेस्ट 12 (इंपैक्ट प्लेयर सहित) : 1 सुनील नारायण, 2 क्विंटन डिकॉक/रहमानुल्लाह गुरबाज़, 3 अंगकृष रघुवंशी/अजिंक्य रहाणे, 4 वेंकटेश अय्यर, 5 रिंकू सिंह, 6 आंद्रे रसल, 7रमनदीप सिंह, 8 हर्षित राणा, 9 वरुण चक्रवर्ती, 10 वैभव अरोड़ा, 11 अनरिख नॉर्खिए ,12 मनीष पांडे
दल
बल्लेबाज़ : रिंकू सिंह (रिटेन), रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, लवनित सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे
विकेटकीपर : क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़
ऑलराउंडर : वेंकटेश अय्यर (पेस), आंद्रे रसल (पेस, रिटेन), सुनील नारायण (स्पिन, रिटेन), रमनदीप सिंह (पेस, रिटेन), अनुकूल रॉय (स्पिन), मोईन अली (स्पिन)
स्पिन : वरुण चक्रवर्ती (रिटेन), मयंक मार्कंडे
तेज़ गेंदबाज़ : हर्षित राणा (रिटेन), वैभव अरोड़ा, अनरिख नॉर्खिए, स्पेंसर जॉनसन, उमरान मलिक
पंजाब किंग्स
खिलाड़ियों की संख्या : 25/25 (8 विदेशी खिलाड़ी)
पंजाब किंग्स (PBKS) ने श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ खर्च किए जो कि संभवतः उनके कप्तान होंगे। टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग हैं और दल में सभी आठ विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई हैं।
बेस्ट 12 (इंपैक्ट प्लेयर सहित) : 1 जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), 2 प्रभसिमरन सिंह, 3 मार्कस स्टॉयनिस, 4 श्रेयस अय्यर, 5 ग्लेन मैक्सवेल, 6 नेहाल वढेरा, 7 शशांक सिंह, 8 मार्को जानसन, 9 हरप्रीत बराड़, 10 यश ठाकुर/कुलदीप सेन/विजयकुमार वैश्य, 11 अर्शदीप सिंह, 12 युजवेंद्र चहल
दल
बल्लेबाज़: श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह (रिटेन), नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह पन्नू, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश
विकेटकीपर: जोश इंग्लिस, विष्णु विनोद, प्रभसिमरन सिंह (रिटेन)
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल (स्पिन), मार्कस स्टॉयनिस (पेस), मार्को यानसन (पेस), हरप्रीत बरार (स्पिन), अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई (पेस), एरोन हार्डी (पेस), मुशीर ख़ान (स्पिन), सूर्यांश शेडगे (पेस)
स्पिनर: युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे
तेज़ गेंदबाज़: अर्शदीप सिंह (RTM), लॉकी फ़र्ग्यूसन, यश ठाकुर, विजयकुमार वैशाख, कुलदीप सेन, ज़ेवियर बार्टलेट
लखनऊ सुपर जायंट्स
खिलाड़ियों की संख्या : 24/25 (6 विदेशी)
LSG ने ऋषभ पंत के लिए IPL इतिहास का ऐतिहासिक 27 करोड़ का दांव खेला और वो ही संभवतः टीम के कप्तान होंगे। उनके दल में तेज़ गति और स्पिन विभाग में भी अच्छा संयोजन है।
बेस्ट 12 (इंपैक्ट प्लेयर सहित) : 1 मिचेल मार्श, 2 एडन मारक्रम, 3 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 4 निकोलस पूरन, 5 आयुष बदोनी, 6 डेविड मिलर, 7 शाहबाज़ अहमद, 8 अब्दुल समद, 9 रवि बिश्नोई, 10 आवेश ख़ान , 11 मोहसिन ख़ान, 12 मयंक यादव
दल
बल्लेबाज: एडन मारक्रम, डेविड मिलर, आयुष बदोनी (रिटेन), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, निकोलस पूरन (रिटेन), आर्यन जुयाल
ऑलराउंडर: अदबुल समद (स्पिन), मिचेल मार्श (पेस), शाहबाज़ अहमद (स्पिन), युवराज चौधरी (स्पिन), राजवर्धन हंगरगेकर (पेस), अर्शिन कुलकर्णी (पेस)
स्पिनर: रवि बिश्नोई (रिटेन), एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह
तेज़ गेंदबाज़: मयंक यादव (रिटेन), मोहसिन ख़ान (रिटेन), आकाश दीप, आवेश ख़ान, आकाश सिंह, शामार जोसेफ़, प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स
खिलाड़ियों की संख्या : 23/25 (7 विदेशी)
अक्षर पटेल या केएल राहुल में से कोई एक DC की कप्तानी कर सकता है। राहुल के शीर्ष क्रम में रहने से दिल्ली का बल्लेबाज़ी लाइन अप चर्चा का विषय है। पिछले सीज़न उनकी गेंदबाज़ी चिंता का विषय थी लेकिन इस बार DC का आक्रमण काफ़ी संतुलित नज़र आ रहा है।
बेस्ट 12 (इंपैक्ट प्लेयर सहित): 1 जैक फ़्रेज़र-मकगर्क, 2 केएल राहुल, 3 अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), 4 हैरी ब्रूक, 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 अक्षर पटेल, 7 आशुतोष शर्मा, 8 समीर रिज़वी, 9 कुलदीप यादव, 10 मिचेल स्टार्क, 11 टी नटराजन, 12 मुकेश कुमार
दल
बल्लेबाज़: जैक फ़्रेज़र-मकगर्क (RTM ), हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स (रिटेन), फ़ाफ़ डु प्लेसी, करुण नायर
विकेटकीपर: केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (रिटेन), डोनोवन फ़रेरा
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल (स्पिन; रिटेन), आशुतोष शर्मा (स्पिन), समीर रिज़वी (स्पिन), दर्शन नालकंडे (पेस), विप्रज निगम (स्पिन), अजय मंडल (स्पिन), मनवंत कुमार (पेस), त्रिपुरना विजय (स्पिन) ), माधव तिवारी (पेस)
स्पिनर: कुलदीप यादव (रिटेन)
तेज गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, टी नटराजन, मोहित शर्मा, दुष्मंता चमीरा
राजस्थान रॉयल्स
खिलाड़ियों की संख्या : 20/25 (6 विदेशी)
पांच बल्लेबाज़ और एक गेंदबाज़ को रिटेन करने के बाद RR नीलामी में गेंदबाज़ों को खरीदने के लिए गई और उन्हें जोफ़्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा और वनिंदु हसरंगा मिल गए।आर्चर और हसरंगा अतीत में चोट से परेशान रहे हैं। उनके पास क्वेना मफ़ाक़ा और फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी के रूप में दो अन्य विदेशी खिलाड़ी भी हैं लेकिन उनके भारतीय बेंच स्ट्रेंथ के लिए आगामी सीज़न परीक्षा वाला सीज़न रह सकता है।
बेस्ट 12 (इंपैक्ट प्लेयर सहित): 1 यशस्वी जयसवाल, 2 संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), 3 नितीश राणा, 4 रियान पराग, 5 ध्रुव जुरेल, 6 शिमरॉन हेटमायर, 7 वानिंदु हसरंगा, 8 शुभम दुबे/आकाश मधवाल, 9 जोफ़्रा आर्चर, 10 महीश तीक्ष्णा, 11 संदीप शर्मा, 12 तुषार देशपांडे
दल
बल्लेबाज़ : यशस्वी जयसवाल (रिटेन), शिमरॉन हेटमायर (रिटेन), शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी
विकेटकीपर: संजू सैमसन (रिटेन), ध्रुव जुरेल (रिटेन), कुणाल सिंह राठौड़
ऑलराउंडर: रियान पराग (स्पिन; रिटेन), नितीश राणा (स्पिन), युद्धवीर सिंह (पेस)
स्पिनर: वनिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, कुमार कार्तिकेय
तेज़ गेंदबाज़: जोफ़्रा आर्चर, संदीप शर्मा (बरकरार), तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, क्वेना मफ़ाक़ा, अशोक शर्मा
****
गुजरात टाइटंस
खिलाड़ियों की संख्या : 25/25 (7 विदेशी)
GT ने 12 मार्की खिलाड़ियों में से तीन खरीदे - जॉस बटलर, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा। इसके साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा को भी शामिल किया। उनके मध्य क्रम में भले बड़े नाम ना हों लेकिन उन्हें वॉशिंगटन सुंदर से काफ़ी उम्मीदें होंगी।
बेस्ट 12 (इंपैक्ट प्लेयर सहित): 1 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 2 शुभमन गिल (कप्तान), 3 साई सुदर्शन, 4 वॉशिंगटन सुंदर, 5 शेरफ़ेन रदरफ़ोर्ड/ग्लेन फ़िलिप्स, 6 राहुल तेवतिया, 7 एम शाहरुख़ ख़ान, 8 राशिद ख़ान, 9 अरशद ख़ान/साईं किशोर/महिपाल लोमरोर, 10 कगिसो रबाडा, 11 मोहम्मद सिराज, 12 प्रसिद्ध कृष्णा
दल
बल्लेबाज़: शुभमन गिल (रिटेन), साई सुदर्शन (रिटेन), राहुल तेवतिया (रिटेन), शेरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
विकेटकीपर: जॉस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत
ऑलराउंडर: राशिद ख़ान (स्पिन; रिटेन), वॉशिंगटन सुंदर (स्पिन), एम शाहरुख़ ख़ान (स्पिन; रिटेन), महिपाल लोमरोर (स्पिन), निशांत सिंधु (स्पिन), अरशद ख़ान (पेस), जयंत यादव (स्पिन), ग्लेन फ़िलिप्स (स्पिन), करीम जानत (गति)
स्पिनर: मानव सुथार, साईं किशोर
तेज़ गेंदबाज़: कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेराल्ड कोएत्ज़ी, गुरनूर बराड़, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया