मैच (14)
IPL (3)
BAN vs ZIM (1)
त्रिकोणीय वनडे सीरीज़, श्रीलंका (1)
County DIV1 (3)
County DIV2 (2)
Women's One-Day Cup (4)
ख़बरें

2024 में ट्रेविस हेड के T20 आंकड़ों ने कार्तिमान की अलग ही कहानी गढ़ी है

यह साल ट्रेविस हेड ने अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम किए

Travis Head produced another barnstorming display, England vs Australia, 1st T20I, Southampton, September 11, 2024

2024 में T20 में हेड का स्ट्राइक रेट अब तक 182.07 रहा है  •  Getty Images

ट्रेविस हेड - यह नाम सुनते ही मन में सबसे पहले एक आक्रामक और निरतंरता से रन बनाने वाले खिलाड़ी की छवि उभरती है। 2024 का साल हेड के लिए काफ़ी प्रभावशाली रहा है। इस साल उन्होंने T20 प्रारूप ख़ूब धमाल मचाया। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और लगातार रन बनाने की क्षमता ने उन्हें इस प्रारूप में एक प्रमुख खिलाड़ी बना दिया है। यह काफ़ी हद तक संभव है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई T20 सीरीज़, इस साल हेड की आख़िरी T20 सीरीज़ हो। आइए उनके आंकड़ों पर नज़र डालते हैं।
182.07 - 2024 में हेड का स्ट्राइक रेट 182.07 रहा, जो किसी भी साल 1000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों के बीच दूसरा सबसे अधिक है। केवल आंद्रे रसल (2019 में 182.12 के स्ट्राइक रेट से 1000 रन) इस मामले में उनसे आगे हैं।
2 - हेड और सूर्यकुमार यादव (2023) केवल दो ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 40 से अधिक की औसत और 175 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 1000 से अधिक रन बनाए हैं। हेड का स्ट्राइक रेट 2024 में सभी T20 में 1000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच दूसरा सबसे अधिक है।
2 - हेड केवल दूसरे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने सभी T20 में एक कैलेंडर वर्ष में पहले छह ओवरों में 1000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस वर्ष पहले छह ओवरों में 1058 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 58.77 और स्ट्राइक रेट 193.06 का रहा। साथ ही कम से कम 250 गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में इस साल पहले छह ओवरों में हेड का स्ट्राइक रेट सबसे ज़्यादा था।
3.18 - हेड ने इस वर्ष औसतन हर 3.18 गेंदों में बाउंड्री है। एक कैलेंडर वर्ष में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में हेड का यह औसत दूसरा सबसे अच्छा है। 2017 में हेल्स ने औसतन हर 2.85 गेंदों पर बाउंड्री लगाई थी।
7 - हेड ने इस साल कुल 14 T20 अर्धशतक लगाए, उसमें से सात अर्धशतक ऐसे थे जो 20 या उससे कम गेंदों में आए। एक कैलैंडर वर्ष में 20 या उससे कम गेंदों पर सबसे अधिक अर्धशतक लगाने के मामले में हेड पहले स्थान पर हैं। इससे पहले ल्यूक रॉन्ची ने 2017 में चार बार यह कारनामा किया था।
14 - हेड ने 2024 में 39 T20 मैचों में 14 अर्धशतक लगाए। 2023 तक उन्होंने 103 पारियों में केवल 11अर्धशतक लगाए थे। 2023 तक हेड ने ऑस्ट्रेलिया में 22 T20 पारियों में 554 रन बनाए थे और उसमें सिर्फ़ एक ही अर्धशतक था। इस साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 15 पारियों में 539 रन और चार अर्धशतक लगाए हैं।
1162 - हेड ने 2024 में 1162 रन बाउंड्री लगा कर बनाए, जो एक कैलेंडर वर्ष में चौथा सबसे अधिक है। केवल निकोलस (निकोलस पूरन 1354 रन 2024 में), ऐलेक्स हेल्स (1352 रन 2022 में) और क्रिस गेल (1302 रन 2015 में) इस मामले में हेड से आगे हैं।
1442 - हेड ने 2024 में T20 में कुल 1442 रन बनाए, जो एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ के द्वारा दूसरा सबसे अधिक है। टिम डेविड ने 2022 में 1461 रन बनाए थे।