एक और विकेट, सात विकेट शमी के नाम, क्या गेंदबाजी हैं मोहम्मद शमी, ऑफ स्टंप पर फुलर, बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर के हाथों में, भारत ने दर्ज कर ली है विश्व कप में लगातार 10वीं जीत
भारत vs न्यूज़ीलैंड, पहला सेमीफ़ाइनल at मुंबई, विश्व कप 2023, Nov 15 2023 - गेंंद दर गेंद कॉमेंट्री
चलिए आज के लिए बस इतना ही अब कल होगी आप सभी से दोबारा मुलाकात, देखते हैं फाइनल में भारत के सामने साउथ अफ्रीका होती है या ऑस्ट्रेलिया।
रोहित शर्मा, भारतीय टीम के कप्तान : मैंने यहां पर काफी क्रिकेट खेला है तो आप कितना भी स्कोर कर लो आप संतुष्ट नहीं रह सकते हैं। मैं जानता था कि हमारे पास दबाव था, लेकिन हमारे पास बेहतरीन टीम है कि हम अंत में मैच जीत पाए। उन्होंने अपनी पारी में अधिक रिस्क नहीं किया लेकिन उन्होंने लिए भी और नहीं भी, हमें रिस्क पर विकेट भी मिले। हम बस शांत रहना चाहते थे, क्राउड शांत हो गया था हम समझ रहे थे लेकिन हमने वापसी की और शमी शानदार थे। हमारे सभी छह बल्लेबाज अच्छी लय में हैं। अय्यर ने इस टूर्नामेंट में हमारे लिए बहुत अच्छा किया है। गिल को भी आज क्रैंप हो गया था, कोहली ने भी आज बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। यही टैंपलेट है जिस पर हम आगे जाना चाहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छ प्रदर्शन किया था, लेकिन आज सेमीफाइनल था तो मैं नहीं कहूंगा दबाव नहीं था, हां दबाव था लेकिन लड़कों ने अपना काम अच्छी तरह से किया।
केन विलियमसन, न्यूजीलैंड के कप्तान : मैं भारत को बधाई देना चाहता हूं, वे अभी तक इस टूर्नामेंट में अच्छा खेले हैं। उन्होंने लगभग 400 रन का स्कोर किया, हमारे लड़कों ने थोड़ा मौका बनाया और खुश हैं कि हम नॉकआउट में पूरे संघर्ष करके पहुंचे। मिचेल और मैं खुद को मौका देना चाहते थे। यह क्राउड कमाल का था, एक तरफा था लेकिन भारत ने इस टूर्नामेंट का बेहतरीन आयोजन किया है। एक टीम की तरह से सोचें तो हर किसी को योगदान देना होता है, हमारे लिए रचिन और मिचेल निकलकर आए जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमने लड़ाई लड़ी और इसके लिए मैं बहुत खुश हूं।
मोहम्मद शमी, प्लेयर ऑफ द मैच : मैंने बस यही समझा था कि जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मेरी शुरुआत इस विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही हुई थी। केन विलियमसन का वह कैच छोड़ना अजीब था लेकिन अच्छा लगा उनका विकेट ले गया हूं। लोग बात करते हैं कि वनडे क्रिकेट में विविधता के साथ गेंदबाजी होनी चाहिए, मैं इतना वनडे क्रिकेट खेला भी नहीं था लेकिन मैं जानता हूं कि नई गेंद से कैसे गेंदबाजी की जाए, पुरानी गेंद पर कैसे सीम से गेंदबाजी जारी रखी जाए।
10:32 pm एक बेहतरीन मैच भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने ऐतिहासिक 50वां वनडे शतक लगाया है तो श्रेयस अय्यर ने अपने पहले ही वनडे विश्व कप में दूसरा शतक लगा दिया है। इससे भी बड़ी बात मोहम्मद शमी सात विकेट लेने में कामयाब रहे, यह वनडे विश्व कप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इस बार छक्का लगा दिया है, ऑफ स्टंप पर फुलर, वाइड लांग ऑन की दिशा में उठाकर मार दिया है आसानी से, किसी के पास कोई मौका नहीं
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, बैकवर्ड प्वाइंट पर डिफेंस किया
एक और विकेट, शमी के नाम एक और विकेट, चौथे स्टंप पर ओवर पिच, बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के दस्तानों में, जैम्पा के 22 विकेटों की बराबरी कर ली है, वनडे विश्व कप में भारत के लिए छह विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने आशीष नेहरा के बाद, नेहरा ने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था
मिडिल एंड लेग स्टंप पर फुलर, डीप मिडविकेट पर धकेलकर सिंगल निकाला है
ऑफ स्टंप के करीब फुलर, ड्राइव का प्रयास लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की दिशा में
आ गया है विकेट, शफल किया था, चौथे स्टंप पर बाउंसर, अपर कट का प्रयास लेकिन सीधा एक्स्ट्रा कवर के हाथों में थमा दिया है कैच
पांचवें स्टंप पर गुड लेंथ, रूम बनाकर स्लॉग का प्रयास लेकिन मिडऑन पर गिरी गेंद
मिडिल स्टंप पर बाउंसर धीमी गति की, डक किया और जाने दिया गेंद को कीपर के पास
इस बार आ गया है चौका, ऑफ स्टंप के करीब ओवर पिच, रूम बनाकर स्लाइस करने का प्रयास लेकिन गेंद शॉर्ट थर्ड मैन के दायीं ओर से निकल गई बाउंड्री की ओर
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल किया है लेकिन सीधा डीप मिडविकेट के पास पहुंची गेंद
ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, धीमी गति की गेंद, स्लॉग करने का प्रयास लेकिन चूके, स्टंप्स के ऊपर से निकली गेंद
चौथे स्टंप पर धीमी गति की गुड लेंथ, रूम बनाकर स्लॉग करने का प्रयास लेकिन संपर्क नहीं हो पाया, बैट एंड पैड के बीच से निकली गेंद
सातवें स्टंप पर धीमी गति की फुलर, एक्स्ट्रा कवर की ओर उठाकर मारने का प्रयास लेकिन संपर्क सही नहीं, बायीं ओर भागे कैच लेने के लिए लेकिन टपका दिया कैच
चौथे स्टंप पर यॉर्कर, एक्स्ट्रा कवर पर रोककर आसानी से सिंगल लिया है
मिडिल स्टंप पर यॉर्कर, प्वाइंट की ओर रोका है आसानी से
ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ, पुल मारा है लांग ऑन की दिशा में
Abhishek : "Cricket dekhne ki agar baat ki jaye to mera sabse favourite match Centurian me Pakistan ke khilaf khela gya wo match hai jisme Master Blaster ne Shoeb Akhtar aur Multan ke Sultan ne Waqar Unus ki bedard धुनाई ki thi."
ऑफ स्टंप के करीब धीमी गति की फुलर, बड़ा शॉट लगाने का प्रयास लेकिन किसी तरह का संपर्क नहीं
ऑफ स्टंप के करीब फुलर, लांग ऑफ पर धकेलकर सिंगल लिया है
पांचवें स्टंप पर फुलर, हल्का सा शफल किया था गेंदबाज के ऊपर से मारने का प्रयास लेकिन संपर्क नहीं बल्ले से
ओवर 49 • न्यूज़ीलैंड 327/10
आईसीसी विश्व कप
टीम | M | W | L | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|
भारत | 9 | 9 | 0 | 18 | 2.570 |
सा. अफ़्रीका | 9 | 7 | 2 | 14 | 1.261 |
ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 14 | 0.841 |
न्यूज़ीलैंड | 9 | 5 | 4 | 10 | 0.743 |
पाकिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.199 |
अफ़ग़ानिस्तान | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.336 |
इंग्लैंड | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.572 |
बांग्लादेश | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.087 |
श्रीलंका | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.419 |
नीदरलैंड्स | 9 | 2 | 7 | 4 | -1.825 |