राहुल के शतक ने मुंबई इंडियंस को दी लगातार 8वीं हार
सीज़न का दूसरा शतक लगाकर मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हार को मज़बूर किया
विशाल दीक्षित
24-Apr-2022
केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन का दूसरा शतक लगाया • BCCI
लखनऊ सुपर जायंट्स 168 पर 6 (राहुल 103*, पोलार्ड 2-8, मेरेडिथ 2-40) ने मुंबई इंडियंस 132 पर 8 (रोहित 39, तिलक 38, क्रुणाल 3-19) को 36 रनों से हराया
मुंबई इंडियंस का बल्लेबाज़ी क्रम एक बार दोबारा बिखर गया और उन्हें इस सीज़न अपनी लगातार आठवीं हार झेलनी पड़ी। मुंबई इंडियंस तालिका में सबसे नीचे है और टूर्नामेंट का आधा हिस्सा निकलने के बाद एक भी मैच नहीं जीतने वाली अकेली टीम है। वे अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में केएल राहुल के इस सीज़न दूसरे शतक के बाद 169 रन का पीछ करने उतरे थे। छोटी बाउंड्री, शाम को ओस और दर्शकों का मजबूत समर्थन सब कुछ था। 169 जैसा लक्ष्य मुंबई ने इससे पहले कितनी ही बार हासिल भी किया है।
लेकिन यह सीज़न मुंबई के लिए भुलाने वाला ही रहा है। उन्होंने बिना कोई विकेट खोए 49 रन बना लिए थे लेकिन 67 रन तक पहुंचते ही उनके चार विकेट गिर चुके थे। एक बार जब उनके शीर्ष चार बल्लेबाज़ पवेलियन लौटे तो सारी उम्मीदें कायरन पोलार्ड पर थी। जब वह बल्लेबाज़ी करने आए तो मुंबई को 52 गेंद में 102 रन की ज़रूरत थी। तिलक भी क्रीज़ पर थे और उन्होंने आउट होने से पहले 27 गेंद में 38 रन बनाए। जरूरी रन रेट लगातार बढ़ते जा रहा था और मुंबई 36 रन से मैच हार गई।
ख़बर आगे जारी…
विशाल दीक्षित ESPNcricinfo में असिस्टेंट एडिटर हैं। अनुवाद ESPNcricinfo हिंदी में सीनियर सब एडिटर निखिल शर्मा ने किया है।