हवा में गेंद और पूरन ने दर्शनीय कैच पकड़ा, धीमी फुल गेंद को लांग ऑन की दिशा में मारा गया था, डीप में पूरन ने बाईं तरफ़ भाग कर डाइव किया और कमाल का कैच पकड़ा, लखनऊ को मिली लगातार दूसरी जीत
LSG vs RCB, 15वां मैच at बेंगलुरु, आईपीएल, Apr 02 2024 - मैच का परिणाम
इस मैच से बस इतना ही। अब कल के मैच में मिलते हैं। शुभ रात्रि।
मयंक यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया गया है। उन्होंने कहा, दो मैच में दो प्लेयर ऑफ़ द मैच लेकर काफ़ी अच्छा लग रहा है। हालांकि ज़्यादा ख़ुशी इस बात की है कि हमारी टीम जीत रही है। मेरा लक्ष्य है कि मैं अपने देश की सेवा ज़्यादा से ज़्यादा साल तक करता रहूं। हालांकि यह अभी मेरे लिए बस शुरुआत है। तेज़ गेंदबाज़ी करने के लिए आपको कई चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है। आपको अपने डाइट, नींद, रिकवरी सबका ख़्याल रखना पड़ता है। मैं अभी अपनी डाइट का काफ़ी ख्याल रख रहा हूं और आईस बाथ भी ले रहा हूं। इससे मुझे काफ़ी फ़ायदा मिल रहा है।
के एल राहुल : हमारी टीम की तरफ़ से यह एक बहुत ही शानदार प्रदर्शन था। विकेट थोड़ा सा स्टीकी था, इसके बावजूद हमें अच्छा स्टार्ट मिला। गेंदबाज़ों के लिए पिच पर मदद थी, फिर भी हमारी टीम ने 15-20 रन बनाए। मयंक की एक गेंद मेरे हाथों पर काफ़ी ज़ोर से लगी। मयंक ने बहुत ही शांति के साथ पिछले दो सालों से अपने बारी का इंतेजार किया है। इंजरी के कारण ऐसा हुआ था, हालांकि अब वह समझ चुके हैं कि अपनी फ़िटनेस का कैसे ख़्याल रखना है। (लक्ष्य को डिफेंड करते हुए, लगातार जीतने के बारे में ) हम जब भी अपने कोच या एनिलिस्ट से बात करते हैं तो मैं कहता हूं कि पहले गेंदबाज़ी करनी है। टी20 में यही चलन है। हालांकि यह अच्छा है कि मैं टॉस हार जाता हूं और हमें पहले बल्लेबाज़ी करनी पड़ती है।
फ़ाफ़ डुप्लेसी : क्विंटन और पूरन जैसे बल्लेबाज़ों का कैच छोड़ना काफ़ी महंगा पड़ा। (मयंक यादव के बारे में) किसी भी नए तेज़ गेंदबाज़ को फेस करना आसान नहीं होता है। अगर आपने उनको कभी नहीं खेला है तो इस गति के साथ उनका सामना करना मुश्किल होता है। लाइन और लेंथ पर उनका काफ़ी अच्छा कंट्रोल है। बल्लेबाज़ी के दौरान आपको किसी भी मैच के जीतने के लिए पार्टनरशिप चाहिए और हम ऐसा करने में सफल नहीं हुए। उम्मीद है कि हमारी टीम के सभी साथी जल्दी एक मज़बूत मानसिकता के साथ वापसी करेंगे।
घरेलू मैदान पर लगातार दो मैच गंवा कर RCB का खेमा काफ़ी नाराज़ होगा। साथ ही लगातार दो मैच जीत कर लखनऊ की टीम एक अच्छे लय में आ चुकी है। RCB के विदेशी बल्लेबाज़ों का न चलना उन पर काफ़ी भारी पड़ रहा है। प्वाइंट टेबल में वह अब बेंगलुरु की टीम नौवें स्थान पर पहुंच चुकी है।
कट मारने का प्रयास बैक ऑफ़ लेंथ गेंद पर लेकिन बीट हुए फिर से सिराज
धीमी गेंद को लांग ऑफ़ के ऊपर से मारने का प्रयास लेकिन कोई संपर्क नहीं, ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद
फुलर लेंथ गेंद को कवर के फ़ील्डर के पास पुश कर के सिंगल चुराया गया
नवीन आख़िरी ओवर करेंगे, सिर्फ़ 30 रन चाहिए
एक पर ही नहीं रूकेंगे सिराज भाई, इस बार तो बोलर के सिर के ऊपर से गेंद को उड़न तश्तरी पर चढ़ा कर सीमा रेखा के बाहर भेजा गया , सीधे बल्ले से करारा प्रहार
ओहोहोहोहो, सिराज भाई ने कहा कि भाया मैं भी बल्ला चला सकता हूं, ओवर पिच गेंद को लांग ऑफ़ के ऊपर से उड़ा कर मारा गया, बेहतरीन कनेक्शन, दर्शकों के पास गई गेंद
पैड पर लगी गेंद, अंपायर ने आउट करार दिया, रिव्यू लिया सिराज ने, गुगली गेंद को पढ़ नहीं पाए थे सिराज़, डिफेंड करने का प्रयास था लेकिन ग़लत लाइन पर खेल गए, तीसरे अंपायर ने कहा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती, नॉट आउट
लेग स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद, वाइड दिया जाएगा
गुगली गेंद को आराम से रोका गया
लेंथ गेंद को कट किया गया डीप प्वाइंट की दिशा में
गुगली गेंद को बोलर की दिशा में वापस खेला गया
नए बल्लेबाज़ सिराज भाई ने लेंथ गेंद को ड्राइव करना चाहा लेकिन कोई संपर्क नहीं
हवा में गेंद एक और विकेट, फुल गेंद ऑफ़ स्टंप के बाहर, लांग ऑफ़ के फ़ील्डर ने सीमा रेखा पर आसान सा कैच पकड़ा
एक और रन रन आउट का मौक़ा लेकिन कीपर्स एंड पर निशाना सही नहीं लगा, कवर की दिशा में लेंथ गेंद को पुश कर के सिंगल का प्रयास था
बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में लेंथ गेंद को सहला कर सिंगल लने का प्रयास था लेकिन लोमरोर ने अपने पार्टनर को मना किया
शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद को थर्डमैन की दिशा में गाइड करने का प्रयास, लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़
यह क्या हो गया, पहले हवा में गई थी गेंद, लेकिन लांग ऑफ़ फ़ील्डर के काफ़ी पहले गिरी गेंद, इस बीच दो रन लेने का प्रयास लेकिन मयंक को लोमरोर ने मना किया, लेकिन वह आधी पिच पर आ गए थे, लांग ऑफ़ के फ़ील्डर ने सीधे विकेट की तरफ़ थ्रो किया, एकदम सटीक निशाना
ऑफ़ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद, कट का प्रयास था लेकिन कोई संपर्क ने
ये क्या कर दिया कार्तिक भाई साहब ने, शॉर्ट पिच गेंद, पुल करने का प्रयास लेकिन धीमी गेंद की जाल में फंस गए, ग्लब्स पर लग कर गेंद कीपर के पास गई, RCB फिर से बैकफ़ुट पर
लेग स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद, वाइड दिया जाएगा, हवाई स्वीप का प्रयास था
1W | ||||
1W | ||||
1W |
1W | ||||
1W |
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | |
टॉस | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2024 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | शुरू 19.30, पहला सत्र 19.30-21.00, इंटरवल 21.00-21.20, दूसरा सत्र 21.20-22.50 |
मैच के दिन | 2 April 2024 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
LSG प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 19.6 ov) |
RCB प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (2nd पारी, 12.5 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | लखनऊ सुपर जायंट्स 2, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 0 |
ओवर 20 • RCB 153/10