बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, पुल किया था, डीप मिडविकेट बाउंड्री पर नीतीश ने कैच छोड़ा और चौका भी मिला, मुंबई ने दर्ज की लगातार चौथी जीत और अंक तालिका में हासिल किया तीसरा स्थान
SRH vs MI, 41वां मैच at Hyderabad, IPL, Apr 23 2025 - मैच का परिणाम
क्लासन और अभिनव मनोहर के बीच 99 रन की साझेदारी IPL में 6th विकेट के लिए SRH के तरफ़ सबसे बड़ी साझेदारी है, उन्होंने शेफ़र्ड और सुंदर के 58 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा
आज के लिए बस इतना ही। दीजिए अब मुझे और निखिल को इजाजत। शुभ रात्रि
ट्रेंट बोल्ट, प्लेयर ऑफ़ द मैच: बड़ी टीम के ख़िलाफ़ बड़ी जीत में योगदान देना अच्छा लगा। एक मज़बूत टीम को उनके घरेलू मैदान पर कम स्कोर पर रोकना सबसे संतोषजनक रहा। दीपक ने बेहतरीन काम किया और ये देखकर अच्छा लगा कि कुछ कैच भी पकड़े गए। मुझे लगातार चार ओवर फेंकना और गेंद को स्विंग कराना पसंद है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं हो पाता। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होता है, जब भी कप्तान बुलाए, गेंदबाज़ी के लिए तैयार रहना चाहिए। यॉर्कर एक लो-परसेंटेज डिलीवरी है, लेकिन जैसा कुछ सीनियर खिलाड़ी कहते हैं। इससे बेहतर कुछ नहीं। मैं अब भी प्रतिस्पर्धी मैच का हिस्सा बनने का जोश महसूस करता हूं। दुनिया में हजारों-लाखों खिलाड़ी ऐसे हैं जो यह मौक़ा चाहते हैं, इसलिए मैं इन मौक़ों को कभी हल्के में नहीं लेता।
हार्दिक पांड्या, MI कप्तान: जीत हासिल करके अच्छा लगा। खुशी है कि लड़के अब सही दिशा में मोमेंटम ले जा रहे हैं। मुझे हमेशा से लगा है कि जब इस टीम के सभी खिलाड़ी एक साथ चलेंगे, तो हम पूरी तरह से हावी हो जाएंगे। दीपक और बोल्ट ने शुरुआत शानदार की, फिर रोहित और सूर्यकुमार ने मैच को ख़त्म किया। कुल मिलाकर एक बेहतरीन जीत रही। [दीपक के लगातार चार ओवर] मुझे लगता है कि कप्तानी कई बार आपकी समझ और परिस्थितियों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की बात होती है। हर चीज़ पहले से प्लान नहीं की जा सकती। जब दीपक ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाज़ी की, तो फिर उनका चौथा ओवर क्यों रोकें? [अब क्या सुधार बाक़ी है?] हमें अभी सभी विभागों में और बेहतर होना है। फिलहाल, अब तक के प्रदर्शन से काफ़ी संतुष्ट हूं।
पैट कमिंस, कप्तान SRH: क्लासन और अभिनव ने हमारे लिए अच्छा किया ताकि हम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकें। हम कभी लय में नहीं आ पाए। कुछ शुरुआती विकेट गिरने के बाद, आपको पारी को संभालने का तरीका ढूंढना होता है, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। [क्या इस पिच पर ज्यादा रन बनाने का दबाव था?] मैच से पहले हमने पिच के बारे में बात की थी। एक अच्छा ओवर फेंकना, पारी को बनाना और फिर तेजी लाना। यह सब संभव है। आपको हर बार शून्य से शुरुआत करनी होती है, हर बार पिच को अच्छे से समझना ज़रूरी होता है। पहले मैच में हमने 280 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन अगले में हम जल्दी सिमट गए। यह बड़ा अंतर था। यही T20 है, इसमें कुछ भी हो सकता है। अब तक चीज़ें हमारे पक्ष में नहीं रही हैं। हमारे कुछ अवे मैच आने वाले हैं। हर विकेट को जल्दी से परखना होगा। कुछ दिन ऐसे होंगे जब पूरा अटैक करना होगा, और कुछ दिन मेहनत करनी पड़ेगी।
10:48 PM: इकतरफ़ा जीत हासिल की है मुंबई ने। इस सीज़न हैदराबाद को दोनों ही मैचों में चारों खाने चित करने में सफल रही है हार्दिक की टीम। जीत से अधिक खुशी मुंबई के फैंस को रोहित के लगातार दूसरे अर्धशतक से मिली है। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई ने बड़ी जीत दर्ज की है।
ऑफ स्टंप के बाहर की फुल गेंद, पिछला शॉट दोहराने में चूके
गुड लेंथ ऑफ स्टंप के काफी बाहर, पिछला पैर जमीन पर टिकाते हुए स्लॉग किया, दूर होने की वजह से एक हाथ छूटा भी, डीप मिडविकेट बाउंड्री के बाहर
गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, डीप मिडविकेट की ओर खेला
ये तो सूर्या के लिए बाएं हाथ का खेल है, फुलटॉस लेग स्टंप के बाहर, ऑफ साइड में आकर फाइन लेग बाउंड्री के ऊपर से निकाला स्टैंड में
फुलर गेंद ऑफ स्टंप पर, ड्राइव किया लांग ऑफ के पास
तिलक वर्मा नए बल्लेबाज
रोहित शर्मा आउट हो गए हैं, इतना कैजुअली हुआ कि किसी को भरोसा नहीं हो रहा, लेग स्टंप पर फुलर गेंद, लेग साइड में खेलने गए थे, बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में गई गेंद, मिडविकेट पर अभिषेक के लिए आसान सा कैच
धीमी गति की शॉर्ट पिच गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, डीप थर्ड की ओर खेला
फुलटॉस गेंद को भेजा बाउंड्री के बाहर, सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला था, ताकत से अधिक टाइमिंग थी शॉट में, सीधे लांग ऑन बाउंड्री के बाहर गिरी
लेग स्टंप के बाहर की फुल गेंद, वाइड दी गई है
फुलर गेंद लेग स्टंप पर, अंदरुनी किनारा लेकर फाइन लेग की ओर गई गेंद
लेग स्टंप पर फुलटॉस, डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेला
पिछले चौके के बाद फील्ड बदली थी और अब उसका फायदा लिया, गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, स्कूप के अंदाज में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर दिशा दिखाई
फुलर गेंद लेग स्टंप पर, रोहित ने भांप लिया था पहले ही, लांग ऑन और डीप स्क्वायर लेग के बीच से निकाला शानदार तरीके से
शॉर्ट पिच गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर, डीप थर्ड की ओर खेला
फुलर गेंद लेग स्टंप पर, मिडऑन की ओर खेला
ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ, कट किया और चौका हासिल कर लिया, बैकवर्ड प्वाइंट और शॉर्ट थर्ड के फील्डर केवल गेंद को देखते रहे
दूसरे टाइमआउट का समय हुआ है। अब यहां से जीत MI से अधिक दूर नहीं दिख रही है। उनकी निगाहें भी मैच जल्दी समाप्त करके रन रेट अच्छा करने पर होगी।
धीमी गति की शॉर्ट पिच ऑफ स्टंप के बाहर, प्वाइंट के पास खेला
लेग स्टंप पर फुल गेंद, बीट हुए और पैरों के बीच से निकली गेंद
धीमी गति की गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर, जोर से मारने के प्रयास में चूके
1W | 1W | |||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद | |
टॉस | मुंबई इंडियंस, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2025 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 19.30 start, First Session 19.30-21.00, Interval 21.00-21.20, Second Session 21.20-22.50 |
मैच के दिन | 23 अप्रैल 2025 - रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
SRH प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 8.3 ov) |
MI प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 15.6 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | मुंबई इंडियंस 2, सनराइज़र्स हैदराबाद 0 |
ओवर 16 • MI 146/3
MI की 7 विकेट से जीत, 26 गेंद बाकी