परिणाम
11वां मैच (N), बेंगलुरु, February 26, 2025, वीमेंस प्रीमियर लीग
142/9
(17/20 ov, T:143) 143/2
मुंबई इंडियंस महिला की 8 विकेट से जीत, 18 गेंद बाकी
हरमनप्रीत कौर: हमने जो भी करने की कोशिश की, वह अच्छा रहा। परिणाम से वाकई बहुत खुश हूं। पहले ओवर में विकेट लेना वाकई बहुत महत्वपूर्ण है। और नैट ने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की। आपको बस बार-बार सही काम करने की जरूरत होती है और संस्कृति के विकेटों ने सब कुछ बदल दिया। वह वाकई बहुत अच्छी है और उसने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की। मुझे लगता है कि हमारी टीम में बहुत अनुभव है और हर कोई अपनी भूमिका जानता है।
सिवर-ब्रंट को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली है। उन्होंने कहा, "मैं इस समय अपनी बल्लेबाज़ी का लुत्फ़ उठा रही हूं।" [नवगिरे के विकेट पर] उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं, इसलिए कुछ प्लान बनाया था। मुझे लगता है कि किसी भी दिन कोई भी हमें मैच जिता सकता है।"
दीप्ति शर्मा: हमने लगातार दो विकेट खो दिए। अगर हमने साझेदारी बनाई होती, तो हम 160-170 रन बना सकते थे। ग्रेस हैरिस को पावरप्ले में भूमिका दी गई थी और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे। हम इस मैच से सीख लेंगे और साझेदारी बनाने पर काम करेंगे।
मुंबई ने 17 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने प्वाइंट टेबल में पहला स्थान भी हासिल किया है। सिवर-ब्रंट और मैथ्यूज़ के बीच हुई 133 रनों की साझेदारी ने यूपी को कोई भी मौक़ा नहीं दिया। सिवर 44 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहीं तो वहीं मैथ्यूज़ ने भी 50 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली।
सिवर-ब्रंट ने केवल 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। गेंद के बाद अब बल्ले से वह अपना जलवा बिखेर रही हैं।
पहले पांच ओवर में केवल 18 रन बना पाने के बाद मुंबई की टीम काफ़ी दबाव में थी। हालांकि, छठे ओवर में सिवर-ब्रंट ने लगातार तीन चौके लगाए और ओवर से कुल 15 रन बटोर लिए। इसके बाद अगले चार ओवर में 32 रन बटोरते हुए सिवर और मैथ्यूज़ ने मुंबई की बेहतरीन वापसी करा दी है। 10 ओवर के बाद मुंबई ने 65 रन बना लिए हैं और अब यूपी को जल्द ही विकेट निकालने होंगे।
8 गेंदें - यास्तिका भाटिया बनाम UPW, आज
7 गेंदें - दिशा कासट बनाम MI, 2024
•
1
•
•
•
•
•
•
2
1
•
1lb
1
•
•
•
•
6
पहले तीन ओवर में केवल छह रन बनने के बाद मुंबई की बल्लेबाज़ों पर रन बनाने का दबाव था। इसी प्रयास में यास्तिका भाटिया कैच आउट हुई हैं। आठ गेंदों का सामना करने के बाद वह खाता भी नहीं खोल सकी। इस सीज़न में यास्तिका का निराशाजनक प्रदर्शन लगातार जारी है। यूपी ने गेंद से काफ़ी शानदार शुरुआत की है।
1
•
•
•
•
•
1
चोथी गेंद पर ही विकेट गिरने के बाद यूपी ने शानदार वापसी की थी। ग्रेस हैरिस की शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर यूपी ने पावरप्ले में 62 रन बनाए थे। हालांकि, बीच के ओवरों में काफ़ी कम समय में चार विकेट गंवाने से उन्होंने मोमेंटम गंवा दिया। नैट सिवर-ब्रंट ने चार ओवर में केवल 18 रन देकर तीन विकेट चटकाया और शानदार गेंदबाज़ी की। शबनिम और संस्कृति गुप्ता को भी दो-दो विकेट मिले।
•
1
1
W
•
•
4
2lb
1
•
1
4
•
•
1lb
W
•
1
1w
1
•
•
1
1w
पिछले दो मैचों में यूपी के लिए शानदार बल्लेबाज़ी करने वाली कैरेबियन ऑलराउंडर शिनेल हेनरी आज कमाल नहीं कर सकीं। यूपी को अब अच्छी फिनिश के लिए सोफ़ी एकल्सटन से उम्मीद थी। हालांकि, शबनिम इस्माइल ने उन्हें भी क्लीन बोल्ड कर दिया है।
यूपी की टीम काफ़ी तेज़ी से रन बना रही थी, लेकिन मुंबई ने काफ़ी कम अंतराल में दो विकेट लेकर वापसी की कोशिश शुरू कर दी है। पहले एमेलिया कर ने गेरेस हैरिस को आउट किया। इसके बाद ओपनर दिनेश भी पवेलियन लौट गई। हैरिस ने 26 गेंद में 45 रनों की पारी खेली तो वहीं दिनेश ने 33 रनों का योगदान दिया।
पारी की चौथी गेंद पर ही विकेट गिरने के बावजूद यूपी के लिए पावरप्ले शानदार रहा है। पहले छह ओवर में एक विकेट के नुक़सान पर उन्होंने 62 रन बनाए हैं। ग्रेस हैरिस को आज प्रमोशन देकर ओपनिंग करने के लिए भेजा गया था और उन्होंने केवल 18 गेंदों में 38 रन बना दिए हैं। इस सीज़न लगातार फ़्लॉप हो रही व्रिंदा दिनेश भी अच्छी लय में नज़र आ रही हैं। उन्होंने 15 गेंदों में 21 रन बना लिए हैं।
सिवर-ब्रंट ने पहले ओवर में ही मुंबई को सफलता दिला दी है। यूपी के लिए काफी खराब शुरुआत। पारी की चौथी गेंद पर ही आउट हुई आक्रामक बल्लेबाज किरण नवगिरे। हालांकि इसके बाद आज प्रमोशन पाने वाली ग्रेस हैरिस ने काफ़ी आक्रामक बल्लेबाज़ी की है। चार ओवर में ही यूपी ने 48 रन बना लिए हैं।
सोफ़ी एकलस्टन अपने पिछले दो मैचों में विकेट नहीं ले पाई हैं। इससे पहले, WPL में पिछले 19 मैचों में वह सिर्फ़ एक बार बिना विकेट के रही थीं।
कुछ और मजेदार चीजें आपको हमारे प्रीव्यू में मिलेंगी।
अगर वॉरियर्ज़ ने अपने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन न किया होता, तो यह मुक़ाबला MI के पक्ष में एकतरफ़ा माना जा सकता था। हालांकि, UPW के बल्लेबाज़ी क्रम अब भी पूरी तरह मज़बूत नहीं दिखती। उनके पिछले दो मैचों में निचले क्रम के बल्लेबाज़ों ने उन्हें बचाया है। इन जीतों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है - दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ शिनेल हेनरी और क्रांति गौड़ चमके, जबकि RCB के ख़िलाफ़ सुपर ओवर में सोफ़ी एकलस्टन ने कमाल किया।
दीप्ति ने कहा कि वे भी लक्ष्य का पीछा करतीं, लेकिन अब यह अप्रासंगिक है। दो जीत और ख़ास तौर से सुपर ओवर में जीत के बाद अब यूपी काफ़ी सकारात्मक है। यूपी की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यूपी वॉरियर्ज़ XI: किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा, तालिया मैक्ग्रा, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, शिनेल हेनरी, उमा छेत्री, सोफ़ी एकलस्टन, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़
1
दीप्ति ने टॉस गंवा दिया है और हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाज़ी चुनी है। जिंतिमणी कलिता को मुंबई की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
मुंबई इंडियंस XI: हेली मैथ्यूज़, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, एस सजना, जी कमालिनी, अमनजोत कौर, संस्कृती गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया।
1
नमस्कार स्वागत है आपका ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो हिंदी के लाइव ब्लॉग में। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले मुक़ाबले की लाइव कवरेज़ के साथ मैं नीरज पाण्डेय आपके साथ जुड़ चुका हूं। इस मैच में यूपी वॉरियर्स के लिए मुंबई की टीम कड़ी चुनौती पेश करने वाली है। हालांकि, पिछले दो मैचों के शानदार प्रदर्शन से यूपी की टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा। बने रहिए हमारे साथ थोड़ी ही देर में टॉस होने वाला है।
Language
Hindi
जीत की संभावना
MI-W 100%
UPW-W MI-W 100%50%100%
ओवर 17 • MI-W 143/2
हेली मैथ्यूज़ c वृंदा b एकल्सटन 59 (50b 7x4 2x6 64m) SR: 118
मुंबई इंडियंस महिला की 8 विकेट से जीत, 18 गेंद बाकी W
मैच कवरेज
Instant answers to T20 questions
मुंबई इंडियंस महिला पारी
<1 / 3>