फुलर गेंद को लेग साइड में खेला और इसी के साथ सनराइज़र्स हैदराबाद ने इस मैच को 44 रनों से जीत लिया है
SRH vs RR, दूसरा मैच at Hyderabad, IPL, Mar 23 2025 - मैच का परिणाम
आज के लिए बस इतना ही, मेरे सहयोगियों रंजीत, दया के साथ मुझे दीजिए इजाज़त। हालांकि इस समय मुंबई इंडियंस की पारी मुश्किल में नज़र आ रही है और आप तक उस मैच की पल-पल की अपडेट निखिल शर्मा और नीरज पांडेय पहुंचा रहे हैं। आप कवरेज यहां प्राप्त कर सकते हैं
इशान किशन - ईमानदारी से कहूं तो मैं नर्वस था। मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा। लेकिन कोच और पैट ने मुझे काफ़ी आत्मविश्वास दिया। मैं काफ़ी मेहनत कर रहा था, तैयारी काफ़ी अच्छी हुई थी। अभिषेक और हेड को इस तरह का खेल खेलता देख मैं आत्मविश्वास से भर गया था। इस स्कोर तक पहुंचना काफ़ी मुश्किल होता है। पैट और कोच ने गेम का लुत्फ़ उठाने के लिए कहा था।
इशान किशन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया
पैट कमिंस, कप्तान सनराइज़र्स हैदराबाद - यह अविश्वसनीय है। जब आप इतना बड़ा स्कोर खड़ा करते हैं तो एक अच्छे ओवर की ज़रूरत है। इशान ने बेहतरीन पारी खेली। हमारी तैयारी काफ़ी अच्छी हुई थी, कोच ने काफ़ी मदद की। हर कोई फ़िट था।
अब प्रेज़ेंटेशन का रुख़ करते हैं
रियान पराग, कप्तान राजस्थान रॉयल्स - श्रेय हैदराबाद को जाता है लेकिन हम और बेहतर कर सकते थे। गेंदबाज़ी लेने का फ़ैसला सामूहिक फ़ैसला था। हम एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे कि हमसे कहां ग़लती हुई। अगर 220-240 के आसपास का लक्ष्य होता तो हम उसे चेज़ कर सकते थे। संजू भैया, शुभम और हेटी भईया ने अच्छी बल्लेबाज़ी की जबकि तुषार और संदीप ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की। जीत या हार मिले हम इससे सीखेंगे और इस परिणा को भुला कर आगे बढ़ेंगे।
बहरहाल चेन्नई और मुंबई के बीच मुक़ाबला शुरू हो चुका है, आप उस मैच की कवरेज यहां प्राप्त कर सकते हैं।
7.27 pm राजस्थान की टीम भले ही यह मैच हार गई लेकिन बल्लेबाज़ी में उन्हें आत्मविश्वास ज़रूर मिला होगा, ख़ासकर संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे की बल्लेबाज़ी ने। किशन के शतक और क्लासन के अर्धशतक की बदौलत हैदराबाद ने एक बड़ा स्कोर बनाया था, राजस्थान ने लक्ष्य काृ पीछा करने की कोशिश की लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि इसके बाद राजस्थान ने वापसी करने की कोशिश की, पारी संभली भी लेकिन लक्ष्य ज़रूरत से ज़्यादा बड़ा था।
लॉन्ग ऑफ से दौड़ते हुए फील्डर ने अपने आगे की ओर आसान सा कैच लपक लिया है, ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गति की छोटी गेंद थी, पुल के लिए गए लेकिन गेंद हवा में उठ खड़ी हो गई और इसी के साथ मनोहर ने लपक लिया कैच
अंतिम गेंद मैच की
सीधा खेला और गेंद गई साइट स्क्रीन की दिशा में, ऑफ स्टंप के बाहर बैकऑफ लेंथ गेंद को पुल किया खड़े खड़े और मिल गए आधे दर्जन रन
ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर बैकऑफ लेंथ गेंद और उसे जाने दिया कीपर के पास, अंपायर ने भी अपने हाथ खोल लिए
ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद को बैकफुट से डीप प्वाइंट पर खेला
ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद को पुल का प्रयास लेकिन गेंद हवा में उठी मिडऑफ की दिशा में, हालांकि कप्तान कमिंस गेंद को लपक नहीं पाए अपनी बायीं ओर, पीछे की ओर गए थे और दूसरे फ़ील्डर को बताया कि यह उनका कैच है लेकिन इस दौरान वो गेंद को जज नहीं कर पाए
राउंड द विकेट बैकऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर, पुल का प्रयास किया, आवाज़ आई हल्की सी लेकिन गेंद एक टप्पे में गई क्लासन के पास
ऑफ स्टंप की लाइन के क़रीब धीमी गति की बैकऑफ लेंथ गेंद और उसे डीप स्क्वायर लेग पर पुल किया
बैकऑफ लेंथ गेंद को पुल किया लेकिन गेंद हवा में उठी मिडविकेट की दिशा में हालांकि कोई फ़ील्डर तैनात नहीं था
ऊपर भी गई और दूर भी गई, गेंद दर्शक दीर्गा में गई, गुड लेंथ गेंद थी मिडिल स्टंपर की लाइन में और उसे लॉन्ग ऑन के ऊपर से जड़ दिया खड़े खड़े
ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर धीमी गति की बैकऑफ लेंथ गेंद और उसे जाने दिया कीपर के पास
ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद को पुल किया वाइ़ड लॉन्ग ऑन की दिशा में अलॉन्ग द ग्राउंड
लेंथ गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर खेला और ओवर स्टेप कर गए थे कमिंस और अगली गेंद फ़्री हिट होगी
शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद को डीप प्वाइंट की दिशा में खेला
सीमारेखा के बाहर किशन लेटे हुए हैं और फ़ीज़ियो उनकी जांच कर रहे हैं
ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को जाने दिया और अंपायर ने वाइड करार दिया, हालांकि रिव्यू ले लिया, टीवी अंपायर ने देखा कि हेटमायर अपनी जगह पर खड़े थे और गेंद का हिस्सा वाइड लाइन की अंदर की ओर था
किशन को फ़ील्डिंग के दौरान चोट लगी घुटने में, देखना होगा यह चोट कितनी गंभीर है
मिडिल और लेग में लेंथ गेंद को पुल किया डीप स्क्वायर लेग पर, फील्डर ने बायीं ओर गोता लगाया लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए और मिल गया चौका
लॉन्ग ऑफ के ऊपर से मारा है, फील्डर ने अपनी दायीं ओर प्रयास किया लेकिन गेंद निकल गई, ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद थी और सिर्फ़ गेंद को टाइम किया, यह रन आगे काफ़ी अहम साबित होंगे राजस्थान के लिए
ऑफ स्टंप की लाइन में शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद को लॉन्ग ऑन पर खेला
फुलर गेंद मिडिल और लेग में और उसे स्क्वायर लेग के ऊपर से दे मारा और बटोर लिए आधे दर्जन रन
ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर लेंथ गेंद और उसे जाने दिया कीपर के पास
1W | ||||
1W | ||||
1W | ||||
1W |
1W |
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद | |
टॉस | राजस्थान रॉयल्स, पहले गेंदबाज़ी चुनी |
सीरीज़ | |
सत्र | 2025 |
प्लेयर ऑफ़ द मैच | |
खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 15.30 start, First Session 15.30-17.00, Interval 17.00-17.20, Second Session 17.20-18.50 |
मैच के दिन | 23 मार्च 2025 - दिन-रात का मैच (20-ओवर का मैच) |
SRH प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (2nd पारी, 6.6 ov) |
RR प्लेयर रिप्लेसमेंट | इंपैक्ट प्लेयर: अंदर, बाहर (1st पारी, 19.6 ov) |
अंपायर्स | |
टीवी अंपायर | |
रिज़र्व अंपायर | |
मैच रेफ़री | |
अंक | सनराइज़र्स हैदराबाद 2, राजस्थान रॉयल्स 0 |
ओवर 20 • RR 242/6